फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ban on Chinese manjha still being sold

Aligarh News: चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध, फिर भी हो रही बिक्री

Tue, 14 Mar 2023 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 14 Mar 2023 01:11 AM IST
सार

शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक प्रतिबंधित  चाइनीज मांझे की खूब बिक्री हो रही है। शहर में बारहद्वारी, रसलगंज, छिपैटी बाजार, ऊपरकोट, विष्णुपुरी, सुदामापुरी, चंदनियां, सुरेंद्र नगर, दोदपुर, आमिर निशा आदि इलाकों में ये मांझा बिक रहा है।

विज्ञापन
Ban on Chinese manjha  still being sold
प्रतिबंधित चाइनीज मांझा - फोटो : amar ujala

विस्तार

चीन में निर्मित मांझे की बिक्री और प्रयोग पर प्रतिबंध लगा है, इसके बावजूद शहर से लेकर देहात तक की दुकानों में इसको बेचा जा रहा है। ये मांझा लोगों की जान जोखिम में डाल रहा है। ये लगातार हादसों का कारण बन रहा है। इससे होने वाले हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे है। इस खतरनाक मांझे से लोग घायल होते जा रहे हैं। पिछले दिनों इससे घायल होकर कई लोग अस्पताल तक पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


यहां हो रही बिक्री
शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक इस प्रतिबंधित मांझे की खूब बिक्री हो रही है। शहर में बारहद्वारी, रसलगंज, छिपैटी बाजार, ऊपरकोट, विष्णुपुरी, सुदामापुरी, चंदनियां, सुरेंद्र नगर, दोदपुर, आमिर निशा आदि इलाकों में ये मांझा बिक रहा है।
विज्ञापन


केस - एक
महानगर के बापूनगर के विशाल वार्ष्णेय के 13 साल के बेटे भव्य साइकिल से जा रहे थे, तभी उनके गले में रगड़ते हुए चाइनीज मांझा निकल गया। इससे गला बुरी तरह से जख्मी हो गया। उन्हें फौरन अस्पताल लाया गया। अभी भी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस- दो
आठ मार्च को चाइनीज मांझे से जख्मी हुए चार लोग इलाज करने शेखर सराफ अस्पताल पहुंचे। सभी कहीं न कहीं पतंग के मांझे में फंस गए थे। इनमें गला और अंगुलियां जख्मी हो गईं। उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।


चाइनीज मांझे पर रोक लगनी चाहिए। यह जानलेवा साबित हो रहा है। दुकानों और गोदामों पर छापा पड़ना चाहिए। -संजय माहेश्वरी, संरक्षक माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब।
चाइनीज मांझा लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। जब इस पर प्रतिबंध है तो यह शहर में बिक कैहा रहा है। -गुलजार अहमद, जिलाध्यक्ष, उर्दू टीचर्स एसोसिएशन
चाइनीज मांझे की बिक्री पर सरकार ने प्रतिबंध लगा रखा है, फिर भी यदि बाजार में मिल रहा है तो जांच कराकर माल जब्त किया जाएगा। -कुलदीप सिंह गुनावत, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed