{"_id":"5e9425fb8ebc3e768e08aa25","slug":"balloon-lab-stops-in-the-atmosphere-when-lockdown-opens35","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन खुले तो वायुमंडल में ठहरे बैलून लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोफेसर अतीक अहमद सिद्दीकी चेयरमैन भूगोल विभाग अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
अलीगढ़। एएमयू के भूगोल विभाग के चेयरमैन प्रो. अतीक अहमद सिद्दीकी ने बताया कि एएमयू के फुटबाल मैदान से हवा में स्थायी रूप से ठहरने वाली बैलून लैब जल्द ही स्थापित की जाएगी। इसके लिए इसरो से संपर्क जारी है। लॉकडाउन खुलते ही ये काम आगे बढ़ेगा। इसरो ने हीलियम गैस के इंतजाम के लिए कहा था। इसलिए हीलियम गैस का इंतजाम स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। प्रो. अतीक ने बताया कि इस लैब को हवा में बनाए रखने के लिए १२० क्यूबिक मीटर गैस प्रतिदिन चाहिए होगी, जिससे बैलून हवा में रहेगा। एक बार हवा में लैब का टेस्ट होने के बाद उसको दूसरे दिन भी टेस्ट किया जाएगा। सब कुछ ठीक रहने के बाद लैब को पृथ्वी के वायुमंडल की तयशुदा कक्षा में रोक दिया जाएगा। गैस का इंतजाम जेएन मेडिकल कालेज, एएमयू रसायन विज्ञान विभाग में सप्लाई करने वाली गैस एजेंसियों के माध्यम से होगी। ये तमाम कंपनियां इन विभागों में हीलियम, नाइट्रोजन, अमोनिया, आक्सीजन सहित अन्य गैस देती हैं। लॉकडाउन खुलने के बाद लैब स्थापना की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। उम्मीद है कि गरमी के मौसम में इसको स्थापित किया जा सकेगा। गौर हो कि इसरो की मदद से हवा में १५ किमी ऊपर स्थापित होने वाली ये लैब १५० किमी के दायरे में मौसम की सटीक भविष्यवाणी करने में सक्षम होगी। उत्तरी भारत में ये अपनी तरह का पहला प्रयोग होगा। इसरो वैज्ञानिक इस संबंध में बीती नवंबर में एएमयू में आकर सभी व्यवस्थाएं देख गये हैं। जिसके बाद ही फुटबाल मैदान से इसको हवा में भेजने की योजना है। जिसका कंट्रोल रूम एएमयू के भूगोल विभाग में बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।