फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Balaji Maharaj procession started in Akrabad

Aligarh News: अकराबाद में निकली बालाजी महाराज शोभायात्रा, लगा छप्पन भोग, झांकियों ने मनमोहा

Mon, 29 Apr 2024 10:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 29 Apr 2024 10:27 PM IST
सार

शोभायात्रा के लिए पूरे बाजार को तोरणद्वार, केसरिया रंग की झालर और झंडियों से सजाया गया था। शोभायात्रा में श्रीबालाजी महाराज के डोला सहित शिव-पार्वती, राधाकृष्ण, राम दरबार, ब्रह्मा, विष्णु और महेश सहित खाटू श्याम व मां काली की झांकियां शामिल रहीं।

विज्ञापन
Balaji Maharaj procession started in Akrabad
बालाजी महाराज शोभायात्रा - फोटो : स्वयं

विस्तार

29 अप्रैल को अकराबाद में बालाजी महाराज की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। मंदिर में छप्पन भोग लगया। भक्तों ने सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया। शोभायात्रा में खाटू श्याम व मां काली की झांकियों ने मनमोह लिया। 

विज्ञापन

विज्ञापन

विजय यादव और थाना प्रभारी ऋषिपाल कसाना ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर शोभायात्रा की शुरुआत कराई। इससे पहले बड़े महादेव मंदिर आदिनारायण के श्री बालाजी महाराज मंदिर में छप्पन भोग लगाया गया। सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ हुआ, साथ ही भक्तों ने हवन किया।शोभायात्रा के लिए पूरे बाजार को तोरणद्वार, केसरिया रंग की झालर और झंडियों से सजाया गया था। शोभायात्रा में श्रीबालाजी महाराज के डोला सहित शिव-पार्वती, राधाकृष्ण, राम दरबार, ब्रह्मा, विष्णु और महेश सहित खाटू श्याम व मां काली की झांकियां शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य बाजार में दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों पर शोभायात्रा में पुष्पवर्षा की। वहीं लोगों ने खीर-पूड़ी-सब्जी, चना-हलवा, गुलदाना और शर्बत की प्याऊ लगाकर लोगों की सेवा की। पिंटू राणा, आशू वार्ष्णेय, महेश यादव, दिनेश राठी, राजेंद्र कुमार वार्ष्णेय, हृदयेश वार्ष्णेय, महेश पाठक, डैनी पाठक, राजू यादव, जगदीश प्रसाद शर्मा, अवधेश शर्मा, पंकज कौशिक, भोला यादव, सतेंद्र सिंह, दिवाकर उपाध्याय, मानसिक यादव, सूरज राणा सेवारत रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed