फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bail of in bike showroom owner murder case cancelled

बाइक शोरूम मालिक हत्याकांड: दोनों शूटरों की जमानत निरस्त, अन्नपूर्णा भारती और अशोक पांडेय भी हैं जेल में

Wed, 03 Dec 2025 02:48 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 03 Dec 2025 02:48 AM IST
सार

अभिषेक गुप्ता की हत्या 26 सितंबर की देर शाम रोरावर क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहा पर हुई थी। हत्याकांड का आरोप उस समय महामंडलेश्वर व अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय, उनके पति महासभा के प्रवक्ता अशोक पांडेय पर लगा।

विज्ञापन
Bail of  in bike showroom owner murder case cancelled
अभिषेक गुप्ता - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बहुचर्चित बाइक शोरूम संचालक अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में पकड़े गए दोनों शूटर मो. फजल व आसिफ की जमानत अर्जी को जिला जज पंकज कुमार अग्रवाल की अदालत ने निरस्त कर दिया है। 

विज्ञापन


मूल रूप से हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के कस्बा कचौरा के अभिषेक गुप्ता की हत्या 26 सितंबर की देर शाम रोरावर क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहा पर हुई थी। हत्याकांड का आरोप उस समय महामंडलेश्वर व अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय, उनके पति महासभा के प्रवक्ता अशोक पांडेय पर लगा। पुलिस ने क्रमवार अशोक पांडेय, शूटर फजल, आसिफ व पूजा शकुन पांडेय को जेल भेजा था। इसी बीच मुकदमे में नाम आने के चलते पूजा से महामंडलेश्वर का पद छिन गया। 
विज्ञापन


अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में पांडेय दंपती व हत्या करने वाले दोनों शूटरों पर घटना के 38 दिन बाद चार्जशीट दायर कर दी गई। इसमें करीबी रिश्तों में दूरी बनने व रुपयों के विवाद के साथ-साथ अब व्यापारिक साझेदारी न करने की खुन्नस में तीन लाख की सुपारी देकर हत्या कराया जाना जांच व साक्ष्यों से आधार बना। इस मामले में दोनों शूटरों मो. फजल निवासी गली नंबर दो, गोंडा रोड नींवरी व आसिफ निवासी नींवरी रोड, थाना रोराबर ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जिला सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में जमानत का प्रार्थना पत्र दिया, जिसे निरस्त कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

                            

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed