फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Baba in UP, Baba in UP

अलीगढ़ : यूपी में बाबा बा, यूपी में बाबा

Fri, 11 Mar 2022 01:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Baba in UP, Baba in UP
धनीपुर मंडी के बाहर भाजपा की जीत पर गुलाल उड़ाकर खुशी मनाते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : CITY OFFICE
जिले में भाजपा को सभी विधान सभा क्षेत्रों में मिली कामयाबी से उत्साहित नेता एवं कार्यकर्ता यूपी में बाबा बा यूपी में बाबा... कहते सुने गए। मतगणना केंद्र के बाहर जय श्रीराम के नारे भी लगे।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान गायक नेहा सिंह राठौर की ‘यूपी में का बा..’ गीत चर्चा में रही। उसके बाद युवा कवि अनामिका जैन की ‘यूपी में बाबा बा..’ की खूब चर्चा हुई। मतगणना के दौरान भी इन गीतों का असर देखा गया। बृहस्पतिवार को जिले की सभी सातों विधान सभा सीट पर भाजपा का कब्जा होने के बाद भाजपा नेता ‘यूपी में बाबा बा..’ गुनगुना रहे थे। शहर, कोल, इगलास एवं छर्रा का मतगणना दिलचस्प था। भाजपा एवं सपा गठबंधन के प्रत्याशियों के आगे-पीछे होने पर धड़कनें तेज हुईं। सभी सीटों के परिणाम बाहर आने के बाद तो भाजपा नेता व कार्यकर्ता झूम उठे। मतगणना केंद्र के बाहर जय श्री राम के नारे भी लगे। कुछ कार्यकर्ता बेकाबू होेकर मतगणना केंद्र परिसर में जाने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि पुलिसकर्मियों द्वारा ऐसे लोगों को रोक दिया गया। सपा के प्रत्याशी चुपचाप वापस लौट गए। अतरौली विधान सभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी वीरेश यादव मीडिया से बिना बात किए गाड़ी में बैठ गए।
विज्ञापन

राजू भैया एवं सतीश भी पहुंचे
एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया एवं सांसद सतीश गौतम भी देर शाम मतगणना स्थल पर पहुंचे। दोनों नेता मतगणना परिसर में भी गए। भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह एवं महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत भी काफी समय तक मतगणना स्थल के पास रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, देवराज सिंह, प्रमोद गुप्ता, सुनील पांडेय, आशुतोष वार्ष्णेय, रामसखी कठेरिया, अनीता जैन, डॉ. उमेश कुमारी, वैभव गौतम, मानव महाजन, डॉ. निशित शर्मा, गौरव शर्मा, शिवनारायण शर्मा, चंद्रमणि कौशिक आदि भी मतगणना स्थल पर जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed