फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Baba became CM by taking oath of the constitution, does not trust the law

अलीगढ़ः संविधान की शपथ ले सीएम बने बाबा को कानून पर भरोसा नहीं: जयंत चौधरी

Tue, 01 Feb 2022 12:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Baba became CM by taking oath of the constitution, does not trust the law
गोंडा में चौधरी जयंत सिंह को पगड़ी बांधते किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारी। - फोटो : GONDA
रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने जिले के जाटलैंड कहे जाने वाले खैर-इगलास में जनता से संवाद के दौरान भाजपा और योगी आदित्यनाथ पर जमकर तंज कसे। उन्होंने साफ-साफ कहा कि संविधान की शपथ लेकर मुख्यमंत्री बनने वाले योगी आदित्यनाथ को कानून पर भरोसा नहीं है। उनका न्याय है कि पहले अपराधी को मारो, फिर पूछताछ करो। उन्होंने कहा कि अरे भाई डंडे के बल पर सरकारें नहीं चलतीं। जनता का विश्वास जीतकर राज चलाया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने गोंडा, खैर व बरौली की नुक्कड़ सभाओं में कहा कि ये मौका है आपको परखने व पहचानने का। वरना आपको पांच साल खुद लड़ना होगा। सरकार बनने से पहले तेवर कुछ होते हैं, विपक्ष में कुछ और फिर सत्ता में आने के बाद तेवर बदल जाते हैं। ये बातें सभी पर लागू होती हैं। मगर यहां के पुराने लोग जानते होंगे, चौ.चरण सिंह व अजित सिंह पर ये बातें लागू नहीं होती। मैं आपके बीच कोई वायदा करने नहीं आया। हां, इतना जरूर कहुंगा कि अगर आपने आशीर्वाद दिया तो जिस ईमानदारी व कार्यकुशलता से उस दौर में सरकारें चलीं, वैसे ही चलेंगी। जो गलत तो गलत। उनकी सख्ती थी प्रशासन में। मगर आज आज नंगा नाच हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपराध होते हैं, पीड़ित के साथ समाज की जिम्मेदारी होती है। उनको न्याय दिलाने में हम साथ हों। हर जिले में संगीन अपराध होते हैं। हाथरस में भी हमने देखा कि इस सरकार के लोग कितना सम्मान न्याय प्रणाली का करते हैं। संविधान की शपथ लेकर उनको खुद कानून पर भरोसा नहीं। आपका मुकाबला किन लोगों से है खुद समझ लो। उन्होंने चवन्नी का जिक्र करते हुए कहा कि हमारा ईमान इतना सस्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार लौटी तो फिर वापस लौटेंगे काले कानून
उन्होंने किसान आंदोलन की याद दिलाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का व्यवहार आपको याद होगा। लखनऊ कूच के ऐलान पर योगी जी ने धमकाया कि ये लखनऊ है दिल्ली नहीं। दिल्ली में भी बहुत कुछ हुआ। लाठी चली, तार बिछाए। मगर याद करो पहले कभी ऐसा हुआ। सभी ने किसान घाट, जंतर मंतर व संसद तक घेराव किया। इतनी रोकटोक नहीं थी। किसानों को आज आतंकवादी कहा गया। ये इस सरकार का घमंड है। अंत में उन्होंने कहा कि इन भाजपा नेताओं को चर्बी चढ़ गई है। इनका इलाज कर दो। अगर चूक गए तो न दिल्ली पहुंच पाने की हिम्मत होगी, न कोई पूछने वाला होगा और ये काला कानून फिर वापस भी लेकर आएंगे।
किसानों को टार्च-लाठी देकर बनाया चौकीदार
उन्होंने बिजली, नोटबंदी, फसली मुआवजे, बेरोजगारी आदि का जिक्र करते हुए कहा कि न रोजगार मिला। 90 दिन में रिक्त पद नहीं भरे गए। किसानों के हाथ में लाठी-टार्च देकर चौकीदार बना दिया और धरने पर बैठे किसानों को आतंकी कह दिया। अपनी सरकार बनाओ, फिर देखो लखनऊ में तुम्हारा राज होगा। सपा-रालोद गठबंधन के वायदे पूरे होंगे। इस क्षेत्र का विकास होगा।

ये सिर्फ औरंगजेब, जिन्ना, अब्बाजान और पाकिस्तान में उलझाते हैं
मीडिया के सवाल पर जयंत ने दिया जवाब
अलीगढ़। बरौली में नुक्कड़ सभा के बाद मीडिया के सवालों के जवाब में जयंत ने कहा कि सभी सीटों पर परिणाम बेहद अच्छे होंगे। जोश व उत्साह है लोगों में। लोग परिवर्तन चाहते हैं। जो सरकार नौकरी व किसान पर जवाब नहीं दे पा रही। उनके पास सिर्फ औरंगजेब, जिन्ना, अब्बाजान, पाकिस्तान में उलझाए रखने के सिवाय और कोई बात नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed