फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Automatic stairs closed at railway station

अलीगढ़ : स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियां बंद बुजुर्ग व दिव्यांग यात्री परेशान

Tue, 15 Feb 2022 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Automatic stairs closed at railway station
रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग, बुजुर्गों की सुविधा के लिए स्थापित की गई स्वचालित सीढ़ियां बंद हैं और शो-पीस बनी हुई हैं। इससे स्टेशन पहुंचने वाले बुजुर्ग व दिव्यांग यात्रियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि सेंटर प्वाइंट की तरफ सीढ़ियों की शुरुआत तो अब तक नहीं हो सकी है। बुजुर्ग व दिव्यांग यात्रियों को प्लेटफार्म तक आने व जाने में होने वाली दिक्कतों को लेकर यात्रियों की मांग व सांसद सतीश गौतम के प्रस्ताव पर रेलवे प्रशासन ने स्टेशन पर सेंटर प्वाइंट साइड व प्लेटफार्म संख्या सात की ओर स्वचालित सीढ़ियों का निर्माण कराया है।
विज्ञापन

इसका सांसद सतीश गौतम ने विधानसभा चुनाव के ऐलान से ठीक पहले ही उद्घाटन किया था। हालांकि इससे पहले ही सेंटर प्वांइट की तरफ वाली सीढ़ियों को चलाने वाली मोटर की केबिल चोरी हो गई। उद्घाटन के करीब डेढ़ माह बाद भी चोरी गई, केबिल को न तो बदला जा सका है और न ही बंद पड़ी सीढ़ियों को चालू किया जा सका है। इससे बुजुर्ग व दिव्यांग यात्रियों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर दैनिक यात्री संगठन ने भी रेलवे अफसरों से शिकायत करते हुए बंद पड़ी स्वचालित सीढ़ियों को फिर से शुरू कराने की मांग की है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि बंद पड़ी सीढ़ियों को जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed