{"_id":"5bfef35fbdec22418f491d33","slug":"auro-space-missile-technology-research-paper-disappeared-from-amu","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू से एयरो स्पेस मिसाइल टेक्नोलॉजी के रिसर्च पेपर गायब? ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू से एयरो स्पेस मिसाइल टेक्नोलॉजी के रिसर्च पेपर गायब?
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Thu, 29 Nov 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
AMU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जेडएच कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के सेवानिवृत्त प्रोफेसर नूर अफजल ने दो पूर्व कुलपतियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रो. अफजल फिलहाल अमेरिका के कैलिफोर्निया में हैं। उन्होंने राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री से ऑनलाइन शिकायत की है। सबसे गंभीर आरोप यह है कि जेडएच कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी स्थित उनके कार्यालय से वर्ष 2013 में एयरो स्पेस मिसाइल टेक्नोलॉजी से संबंधित रिसर्च डाक्यूमेंट चोरी हो गए थे, जिनका आज तक पता नहीं चला है। उस समय थाना सिविल लाइन में इसकी शिकायत की गई थी।
प्रोफेसर नूर के करीबी भारतीय समाज सेवक संगठन के अध्यक्ष चौधरी इफराहीम चौधरी ने बताया कि प्रो. नूर अफजल ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्री, गृहमंत्री, वित्तमंत्री, भाजपा अध्यक्ष, केंद्रीय सतर्कता आयुक्त, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं अलीगढ़ के एसएसपी से ऑनलाइन शिकायत की है।
उन्होंने एक पूर्व वीसी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 2001 में वह विश्वविद्यालय के सबसे सीनियर प्रोफेसर थे। नियमानुसार बाहर जाने पर वीसी को सबसे सीनियर प्रोफेसर को चार्ज देकर जाना होता था। लेकिन तत्कालीन वीसी 84 दिन बाहर गए थे और उन्हें सूचना तक नहीं दी। वर्ष 2013 में उनके कार्यालय में चोरी की घटना को लेकर एक अन्य वीसी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी आशंका जताई है कि एयरो स्पेस मिसाइल टेक्नोलॉजी से संबंधित रिसर्च डाक्यूमेंट किसी दुश्मन देश के हाथ में न पहुंच गए हों। इस संबंध में एएमयू पीआरओ आफिस के एमआईसी प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि प्रो. नूर अफजल कई साल पहले रिटायर हुए थे। उनकी शिकायत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। दूसरी ओर एसएसपी अजय कुमार साहनी का कहना है कि ऑनलाइन शिकायत अभी देखी नहीं है।