फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Attempt to occupy public land, misbehavior with police

Aligarh News: सार्वजनिक जमीन पर कब्जे की कोशिश, पुलिस से अभद्रता

Sun, 28 Jul 2024 04:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Attempt to occupy public land, misbehavior with police
सासनी गेट इलाके की वसुंधरा काॅलोनी में पार्क की भूमि पर कब्जा करने और रोकने पहुंची पुलिस टीम से अभद्रता का मामला सामने आया है। इस मामले में दरोगा की ओर से भाजपा नेता व उसके साथियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन




घटनाक्रम शुक्रवार का है। मुकदमा सासनी गेट चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार की ओर से कराया गया है। जिसके अनुसार वसुंधरा काॅलोनी के लोगों ने शिकायत दी कि काॅलोनी में तय पार्क की भूमि पर कुछ लोग कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कब्जे के इरादे से काम करा रहे हैं। इस सूचना पर जब पुलिस पहुुंची और उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वाद-विवाद पर उतारू हो गए। वहां से निकलते समय सरकारी गाड़ी का रास्ता रोका गया। इसके बाद सासनी गेट चौकी में घुसकर सरकारी कार्य में बाधा पैदा करते हुए अभद्रता की।
विज्ञापन




इस मामले में भाजपा एससी मोर्चा के जिला महामंत्री सासनी गेट निवासी पंकज आर्य, उसके साथी धर्मेंद्र यादव व अज्ञात को आरोपी बनाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर सासनी गेट ने इस मुकदमे की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। बता दें कि जमीन के विवाद में पिछले दो दिन में भाजपाइयों पर दर्ज यह लगातार दूसरा मुकदमा है। एक दिन पहले महुआ खेड़ा में भी भाजपा कार्यकर्ता कौशल दिवाकर पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed