फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Attempt to kidnap student, Policeman's uniform torn

छात्रा को अगवा करने की कोशिश, दरोगा की वर्दी फाड़ी

Fri, 10 Jul 2020 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap student, Policeman's uniform torn
क्वार्सी थाना क्षेत्र के संगम विहार में स्कूटी सवार दो युवकों ने एक छात्रा को अगवा करने की कोशिश की। शोर मचाने पर जुटी भीड़ ने एक युवक को दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी। दूसरा युवक तमंचा लहराता हुआ फरार हो गया। आरोप है कि इन युवकों के परिजनों ने मौके पर पहुंची पुलिस से भी धक्का-मुक्की करते हुए दरोगा की वर्दी फाड़ डाली। पुलिस ने इस मामले में हमलावर पक्ष की एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

महानगर के नामचीन स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा बुधवार सायं घर से मोहल्ले में ही डेयरी पर दूध लेने जा रही थी। रास्ते में उसे स्कूटी सवार दो युवक मिले। उन्होंने पहले बातचीत की और उसके बाद छात्रा को जबरन स्कूटी पर बैठाने की कोशिश की। घबराई छात्रा ने शोर मचा दिया। इससे आसपास के लोग वहां आ गये और एक युवक को दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई की। दूसरा युवक तमंचा लहराता हुआ फरार हो गया। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज ज्वालापुरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

इसी बीच आरोपी पक्ष के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की कर एक दारोगा की वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने मौके से सूर्य सरोवर निवासी राहुल चौधरी, सिंधौली निवासी तनुज और सुमित्रा देवी पत्नी सुरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने राहुल, तनुज, सुमित्रा, भरत व ओकार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया,जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्कूटी सवार युवकों ने छात्रा को अगवा करने की कोशिश की थी, स्थानीय लोगों ने आरोपियों को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस से आरोपी पक्ष के लोगों ने धक्का-मुक्की भी की। इसमें एक दरोगा की वर्दी फट गई। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
छोटेलाल,इंस्पेक्टर क्वार्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed