फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Attack on a well known industrialist, a member of Jila Panchayat arrested

जाने-माने उद्योगपति पर हमला, गाड़ी आगे-पीछे लगाने को लेकर विवाद, जिपं सदस्य गिरफ्तार

Mon, 11 Jan 2021 01:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 11 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Attack on a well known industrialist, a member of  Jila Panchayat arrested
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू का बेटा दीपक चौधरी हवालात में कैद - फोटो : अमर उजाला
महानगर के आगरा रोड इलाके के जाने-माने उद्योगपति पर शनिवार रात जिला पंचायत सदस्य दीपक चौधरी ने हमला कर दिया। दीपक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू के पुत्र हैं। विवाद की शुरुआत सेंटर प्वाइंट पर गाड़ी आगे पीछे लगाने को लेकर हुई। इसके बाद दीपक ने पीछा कर आगरा रोड पर उद्योगपति की लैंबॉरगिनी कार व उनके सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी में अपनी थार जीप से कई बार टक्कर मारी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दीपक चौधरी को गिरफ्तार कर उसकी जीप को बरामद कर थाने में खड़ा कर दिया है। दूसरी ओर तेजवीर सिंह गुड्डू ने भी थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


आगरा रोड इलाके में रहने वाले शहर के नामचीन उद्योगपति देर रात अपने बुजुर्ग पिता की दवा लेने लैंबॉरगिनी कार से सेंटर प्वाइंट की ओर आए थे। उनके पीछे उनके सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी चल रही थी। वे एसबीआई से सेंटर प्वाइंट की ओर बढ़ रहे थे। तभी क्वालिटी रेस्टोरेंट के सामने कुछ युवक थार जीप से निकल रहे थे। उन्होंने थार को रंगबाजी में लैंबॉरगिनी के आगे लगा दिया। इस पर गाड़ी आगे पीछे करने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि थार सवारों में कुछ युवक नशे में थे।
विज्ञापन


उद्योगपति के सुरक्षा कर्मियों ने गाड़ी हटाने को कहा तो उन्होंने अभद्रता कर दी। इस दौरान हाथापाई भी हुई। विवाद बढ़ता देख सुरक्षा कर्मियों ने उद्योगपति को वहां से निकाला। उस समय उद्योगपति वहां से चले गए। इसी बीच विवाद देख सेंटर प्वाइंट चौराहे से पुलिस भी पहुंच गई और पुलिस ने मसला शांत कराया तो उद्योगपति के सुरक्षा कर्मी भी अपनी गाड़ी में निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद थार सवारों ने लैंबॉरगिनी कार का पीछा शुरू किया। आगरा रोड पर नगला मंदिर के पास उद्योगपति ने देखा कि वही थार बहुत तेजी से पीछे आ रही है। इस पर उन्होंने अपनी गाड़ी साइड में की तो उसे थार सवारों ने ओवरटेक कर रुकवा लिया। फिर फिल्मी स्टाइल में थार को मोड़कर लैंबॉरगिनी में सामने से दो बार टक्कर मारी। साथ में युवकों ने ईंट से कार के शीशे आदि भी तोड़े। इस पर सुरक्षा कर्मियों ने उद्योगपति को किसी तरह कार से निकालकर साइड में किया। थार सवारों ने सुरक्षा कर्मियों की गाड़ी को टक्कर मारी।

बाद में उद्योगपति को अंधेरे में घेरने की कोशिश भी हुई, मगर वह वहां से बचकर निकले। रोडरेज व हमले की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण अधिकारियों तक पहुंचा और सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई। इसके बाद उद्योगपति के स्टाफ की ओर से मडराक थाने में दीपक चौधरी, कार्तिक चौधरी, शोभांस व एक अज्ञात के खिलाफ हमला, तोड़फोड़ आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ इगलास मोहसिन खान के अनुसार नामजद दीपक चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं तहरीर में शोभांश का नाम शोहराज लिखा गया है, जांच में सही नाम शोभांश पता चला है।


कार आगे पीछे करने के विवाद में नशे में इस तरह से जानबूझकर कार को टक्कर मारकर हमला करने की घटना गुंडई की पराकाष्ठा है। प्रकरण में सीसीटीवी के साक्ष्य भी मिल गए हैं। मुकदमा दर्ज कर एक गिरफ्तारी कर ली गई है। बाकी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
-मुनिराज जी, एसएसपी

इसी गाड़ी से किया गया था उद्योग पति की गाड़ी पर हमला।

इसी गाड़ी से किया गया था उद्योग पति की गाड़ी पर हमला।- फोटो : CITY OFFICE

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed