{"_id":"67608a450f7c0750020f93b4","slug":"atraulis-youth-died-in-maharashtra-aligarh-news-c-108-1-atl1001-101839-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अतरौली के युवक की महाराष्ट्र में मौत, तालाब में मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अतरौली के युवक की महाराष्ट्र में मौत, तालाब में मिला शव, हत्या का आरोप
Tue, 17 Dec 2024 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:45 AM IST
सार
पोस्टमार्टम होने के बाद 15 दिसंबर को शव घर पहुंचा तो परिजन ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
मृतक आकिब खां
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मोहल्ला पक्कीगढ़ी निवासी आकिब खां (22) पुत्र माजिद खां महाराष्ट्र के सोलापुर में कपड़े की फेरी लगाते थे। 13 दिसंबर को युवक वह लापता हो गए थे। 14 दिसंबर को घर से कुछ दूर एक तालाब में उनका शव उतराता मिला।
विज्ञापन
आकिब के मामा ने उसकी शिनाख्त की। पोस्टमार्टम होने के बाद 15 दिसंबर को शव घर पहुंचा तो परिजन ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत कराया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। आकिब छह भाइयों में सबसे बड़े थे।
विज्ञापन