फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Atrauli: 12 times the seat is not in the family welfare

अतरौली: 12 बार कल्याण के परिवार मेें रही सीट

Sat, 14 Jan 2017 02:17 AM IST
आशीष निगम
आशीष निगम Updated Sat, 14 Jan 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
Atrauli: 12 times the seat is not in the family welfare
The bright sunshine, not less trenchant... - फोटो : Amar Ujala
जिले की सबसे चर्चित विधानसभा सीट है अतरौली। इसी से जीतने के बाद कल्याण सिंह दो बार सूबे के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने कुल दस बार विधानसभा में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उनकी पुत्रवधू भी यहां से दो बार विधायक बनीं।
विज्ञापन

कल्याण सिंह एक बार इस सीट पर अनवार खां से चुनाव हारे भी। वर्तमान विधायक वीरेश यादव के पिता बाबू सिंह भी एक बार यहां से विधायक रहे।   
 आजादी के बाद वर्ष 1951 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में ये सीट अतरौली नार्थ के नाम से जानी जाती थी, जिसकोे 86 नंबर दिया गया था। पहली बार इंडियन नेशनल कांग्रेस के श्रीनिवास यहां से विधायक बने। उन्होंने सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार बाबू सिंह को हरा दिया था।
विज्ञापन

साल 1957 में नेकराम ने कांग्रेस को दोबारा से ये सीट जीत कर दी। श्रीनिवास गंगीरी विधानसभा में चले गये, वहां से चुनाव लड़ा। वर्ष 1962 के चुनाव में सोशलिस्ट पार्टी से बाबू सिंह  विधायक बने। वर्ष 1967 में पहली बार कल्याण सिंह भारतीय जनसंघ से विधानसभा पहुंचे। साल 1969 में कल्याण सिंह दोबारा जनसंघ से विधायक बने और 1974 के विधानसभा चुनाव में भी यह सिलसिला जारी रहा। वर्ष 1977 में कल्याण सिंह जनता पार्टी से चुनाव जीत गए। साल 1980 में हुए चुनाव में अनवार खां इंडियन नेशनल कांग्रेस आई से कल्याण सिंह के सामने आए और वे चुनाव जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 1985, 1989, 1991, 1993 और 1996 कल्याण सिंह की लगातार पांच बार जीत हुई। इसके बाद भाजपा छोड़ राष्ट्रीय कांति पार्टी का गठन कर वर्ष 2002 में कल्याण सिंह फिर विधायक बने। इसके बाद वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में वह एटा से सांसद बने तो अतरौली में उपचुनाव हुआ जिसमें कल्याण सिंह की पुत्रवधू प्रेमलता वर्मा विधायक बनीं। 
वर्ष 2007 भाजपा के टिकट पर प्रेमलता वर्मा दूसरी बार विधायक बनीं। वर्ष 2012 में वीरेश यादव ने कल्याण परिवार की जीत का सिलसिला तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed