फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Atal Residential School student Aarti did an educational tour of ISRO

Aligarh: अटल आवासीय विद्यालय छात्रा आरती ने किया इसरो का शैक्षिक भ्रमण, अंतरिक्ष की हासिल की जानकारी

Fri, 04 Oct 2024 06:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 04 Oct 2024 06:09 PM IST
सार

अटल आवासीय विद्यालय में उत्कृष्ट अटल कार्यक्रम के माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान मशीन क्रिएशन और ड्रोन टेक्नोलॉजी जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने ऑटोमेटिक लाइट, स्मार्ट क्लाउड स्टिक, स्मार्ट डस्टबिन मॉडल प्रस्तुत किये थे। जिसके कारण विद्यालय की छात्रा आरती को इसरो जाने का मौका मिला।

विज्ञापन
Atal Residential School student Aarti did an educational tour of ISRO
छात्रा आरती के साथ प्रधानाचार्य रोहित सारस्वत व अन्य - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

अलीगढ़ के गभाना में टमकौली स्थित अटल आवासीय विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा आरती ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान संगठन यानी इसरो अहमदाबाद का शैक्षिक भ्रमण कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रा आरती जिला कासगंज के सेवर निवासी गजेन्द्र सिंह एवं अन्नू की पुत्री है। 

विज्ञापन


उप श्रमायुक्त सियाराम ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय की छात्रा आरती ने इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेन्टर का शैक्षिक भ्रमण किया। मेधावी छात्र-छात्राओं को इसरो के वैज्ञानिकों के माध्यम से विज्ञान और इसरो से सबंधित ज्ञानवर्धक कार्यशालाओं में शामिल होने का अवसर दिया गया। अटल आवासीय विद्यालय में उत्कृष्ट अटल कार्यक्रम के माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान मशीन क्रिएशन और ड्रोन टेक्नोलॉजी जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने ऑटोमेटिक लाइट, स्मार्ट क्लाउड स्टिक, स्मार्ट डस्टबिन मॉडल प्रस्तुत किये थे। जिसके कारण विद्यालय की छात्रा आरती को इसरो जाने का मौका मिला।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य रोहित सारस्वत ने बताया कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को अन्य रचनात्क गतिविधियों में भी लगाया जाता है, ताकि बच्चों का सर्वांगिण विकास हो सके। बच्चे भी मन लगाकर पढ़ाई करते हैं और सभी क्रिया कलापों में लगे रहते हैं। आरती व उसके परिवार को विद्यालय के उप श्रमायुक्त सियाराम, प्रधानाचार्य रोहित सारस्वत, प्रशासनिक अधिकारी संदेश कुमार समेत सभी शिक्षकों ने बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed