फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Assistant Professor and B.Ed Entrance Exam in Aligarh

Aligarh News: शहर में आज दो परीक्षाएं, 14 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल, फोटोकॉपी की दुकानें रहंगी बंद

Sun, 31 May 2026 12:49 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 31 May 2026 12:49 AM IST
सार

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। गोपनीय सामग्री की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। कोषागार से प्रश्नपत्रों के निर्गमन और जमा करने की प्रक्रिया सुरक्षा मानकों के अनुरूप होगी।

विज्ञापन
Assistant Professor and B.Ed Entrance Exam in Aligarh
परीक्षाओं को लेकर बैठक लेतीं अपर जिलाधिकारी नगर किंशुक श्रीवास्तव - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

अलीगढ़ जिले में 31 मई को दो महत्वपूर्ण परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें सहायक आचार्य और बीएड प्रवेश परीक्षा शामिल हैं, जिनमें कुल 14 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने इन परीक्षाओं को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली है।

विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी नगर किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा संचालन के लिए सुरक्षा प्रबंधन और गोपनीय सामग्री के संरक्षण पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होगी। इसमें 13 केंद्रों पर 6460 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं, सहायक आचार्य परीक्षा एक पाली में 17 केंद्रों पर आयोजित होगी। इसमें 7741 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी युक्त स्ट्रॉन्ग रूम बनाए जाएंगे और परीक्षा के दौरान फोटोकॉपी की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन


प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। गोपनीय सामग्री की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। कोषागार से प्रश्नपत्रों के निर्गमन और जमा करने की प्रक्रिया सुरक्षा मानकों के अनुरूप होगी। नगर निगम, स्वास्थ्य, अग्निशमन, विद्युत और पुलिस प्रशासन को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने नकल या अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed