{"_id":"6112d4748ebc3e7ad139a076","slug":"assembly-election-city-office-news-ali2704028166","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः विधानसभा चुनाव में बूथों से कम होगा मतदाताओं का भार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः विधानसभा चुनाव में बूथों से कम होगा मतदाताओं का भार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां राजनीतिक पार्टियों के स्तर से लेकर निर्वाचन कार्यालय के स्तर तक जोरशोर से शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग की ओर से इस बार तय किया गया है कि कोविड नियमों को देखते हुए बूथों की संख्या बढ़ाई जाए, जिससे की मतदाताओं की भीड़ से बचा जा सके। जिला निर्वाचन कार्यालय ने इसको लेकर तैयार शुरू कर दी है। बूथों की सूची को तैयार किया जा रहा है।
वर्तमान में जिले में सभी विधानसभाओं में 26 लाख वोटर हैं। इनके वोट डालने के लिए जिला प्रशासन की ओर से अब तक 3021 बूथों पर चुनाव कराया जाता रहा है। बूथ पर इलाके की मतदाताओं की संख्या के हिसाब से भार डाला जाता है। नियम के मुताबिक अब तक अधिकतम 1500 मतदाताओं को ही एक बूथ पर रखा जा सकता था। अब इस संख्या को घटा दिया गया है। अब एक बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाताओं को ही रखा जा सकेगा। जिले भर में करीब 169 बूथ बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए तहसील स्तर से रिपोर्ट मांगी जा रही है। आगामी दिसंबर तक बूथों का निर्धारण हो जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि बूथ निर्धारण पर काम हो रहा है। कोविड नियमों के चलते बूथ पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके, इसलिए मतदाताओं की संख्या कम की जा रही है। उन मतदाताओं को नये बूथ पर शिफ्ट किया जाएगा। इसमें यह ध्यान रखा जाएगा कि एक परिवार के सभी सदस्यों के वोट एक ही बूथ पर हों।