फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Asaduddin Owaisi said this on Inspector firing incident

दरोगा गोली कांड: महिला के सिर में गोली नहीं, कोई टुकड़ा फंसा होने का अंदेशा, असदुद्दीन ओवैसी मामले पर बोले यह

Tue, 12 Dec 2023 04:39 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 12 Dec 2023 04:39 AM IST
सार

कोतवाली में हुए गोलीकांड को लेकर एआइएमआइएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस की गोलियों पर कोई लगाम नहीं है। किसी पर भी चल जाती है। अलीगढ़ की इशरत मक्का जाने के लिए अपना पासपोर्ट बनवाना चाहती थीं। पुलिस वेरिफिकेशन के लिए थाने गईं तो उन पर गलती से गोली चल गई। 

विज्ञापन
Asaduddin Owaisi said this on Inspector firing incident
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के ऊपरकोट कोतवाली परिसर में दरोगा की पिस्टल से चली गोली से घायल महिला का जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है। अभी तक हालत स्थिर बनी हुई है। अब तक की जांच में यह साफ हो गया है कि महिला के सिर में गोली नहीं फंसी है। कोई टुकड़ा फंसा हो सकता है। इसके लिए सोमवार को सीटी स्कैन कराया गया। वहीं, महिला के गले में छेद करने के लिए ऑपरेशन की तैयारी है ताकि वेंटिलेटर पर रखने के दौरान शरीर में संक्रमण न फैले।

विज्ञापन


जेएन मेडिकल कॉलेज में महिला का उपचार न्यूरो सर्जरी विभाग, मेडिसिन विभाग, सर्जरी विभाग समेत कई विभागों के वरिष्ठ चिकित्सक कर रहे हैं। ट्रॉमा सेंटर में भर्ती महिला की हालत गंभीर है, वह वेंटिलेटर पर है। चौथे दिन भी महिला के शरीर ने किसी तरह की हलचल नहीं की। डॉक्टर लगातार निगरानी रखे हुए हैं। सोमवार को महिला का सीटी स्कैन कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि गोली तो आरपार हो गई है। मगर कोई कण या टुकड़ा फंसे होने का अंदेशा है। उसे निकालने के लिए ऑपरेशन की तैयारी है। इसके अलावा, महिला के गले में छेद करने की भी तैयारी है। ताकि लंबे समय तक वेंटिलेटर पर रखने के दौरान शरीर में किसी तरह का संक्रमण न फैले। 
विज्ञापन


सीओ प्रथम अभय पांडेय ने बताया कि डॉक्टरों के स्तर से उपचार किया जा रहा है। मौके पर ही बुलेट मिल गई थी, जो मुंशियाने में टंगे तस्वीर से टकराकर नीचे गिरी थी। सीटी स्कैन में जो टुकड़ा आ रहा है, वह क्या है, इस पर डॉक्टर भी साफ नहीं हैं। मगर वह बुलेट नहीं है, हो सकता है कि कोई कण या हड्डी का टुकड़ा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली कांड में ओवैसी ने किया एक्स पर पोस्ट

कोतवाली में हुए गोलीकांड को लेकर एआइएमआइएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस की गोलियों पर कोई लगाम नहीं है। किसी पर भी चल जाती है। अलीगढ़ की इशरत मक्का जाने के लिए अपना पासपोर्ट बनवाना चाहती थीं। पुलिस वेरिफिकेशन के लिए थाने गईं तो उन पर गलती से गोली चल गई। आरोपी फरार है। क्या योगी आदित्यनाथ उसे मैडल देंगे या उसकी गुलपोशी करेंगे। सरकार को इशरत के परिवार से माफी मांगनी चाहिए और जल्द मुआवजा देना चाहिए।



विधानसभा में उठेगा गोलीकांड का मुद्दा
सपा के पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह खान ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात की। उन्होंने दरोगा की पिस्टल से चली गोली से महिला के घायल होने के मामले की जानकारी दी। पूर्व विधायक ने दोषी दरोगा मनोज को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की। कहा कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ मुआवजा व सरकारी नौकरी दी जाए। शिवपाल सिंह यादव ने उन्हें भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रदेश में ठोको की नीति पर काम करने वाले पुलिस वालों का मुद्दा विधानसभा में उठाया जाएगा। 

24 घंटे में दरोगा को गिरफ्तार करने की मांग
जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक आलोक गौड़ के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने राज्यपाल के नाम एक पांच सूत्री ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट संजय मिश्रा को सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा कि ऊपरकोट कोतवाली में दरोगा द्वारा फायरिंग मामले में अभी तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला है। आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता नहीं दी गई है। कहा कि अगर 24 घंटे में प्रकरण में कार्रवाई नहीं हुई तो पदाधिकारी जिला मुख्यालय पर आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे। इस मौके पर समशुल खान, डॉ शेरपाल सिंह सविता, अनीश, साबिर खान शेरवानी, ताज मोहम्मद मेव, अख्त्तर अली, विसेंट जोइल, कुंवर रियाज, सौरभ, इरशाद सलीम मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed