{"_id":"69caea2343abe0f9fc03c5ae","slug":"arrangements-for-straw-were-made-in-the-cowshed-of-hajiapur-aligarh-news-c-108-1-atl1001-103950-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हजियापुर की गोशाला में किया भूसे का इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हजियापुर की गोशाला में किया भूसे का इंतजाम
विज्ञापन
गोशाला में भूसा उतारने में जुुटे कर्मचारी
- फोटो : samvad
बदहाल पड़े गो आश्रय स्थल की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद सोमवार दोपहर को पशु चिकित्सकों की एक टीम गांव हजियापुर में गोशाला में पहुंची। व्यवस्थाओं के साथ बीमार गोवंशों को देखा। पंचायत सचिव महर सिंह ने उनके लिए सूखे चारे का इंतजाम किया।
ग्राम प्रधान राजकुमार मालान ने खुद हौदी में हरा चारा डालकर गायों को हरा चारा खिलाया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज बघेल ने बताया ग्राम पंचायत सचिव की देखरेख में करीब 40 क्विंटल भूसे का इंतजाम कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त हरा चारा तथा करीब 100 किलोग्राम दाना भी गोवंशों के लिए उपलब्ध कराया है। परिसर में फैली गंदगी को साफ करा दिया है। गोशाला के केयरटेकर को चेतावनी दी गई है कि अगर भविष्य में किसी भी तरह की लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में बीडीओ को भी अवगत करा दिया है।
इधर, अतरौली नगर पालिका ने भी जिम्मेदारों से जबाव-तलब किया। पालिका ने तत्काल भूसे का स्टॉक करना शुरू कर दिया है। सोमवार से भूसे की खरीद की गई। ईओ अमिता वरुण ने बताया है कि भूसे की खरीदारी शुरू कर दी है। गोवंश के लिए भूसा, चारा, पानी की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।