फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Army and police will soon get weapons made in Aligarh

Aligarh : सेना और पुलिस को जल्द मिलेंगे अलीगढ़ में बने हथियार, अंडला कॉरिडोर में नवंबर से होगा उत्पादन शुरू

Thu, 26 Oct 2023 03:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अभिषेक शर्मा, अलीगढ़
अभिषेक शर्मा, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 26 Oct 2023 03:17 AM IST
सार

अंडला स्थित डिफेंस कॉरिडोर में देश की नामी वेरीविन डिफेंस कंपनी ने अत्याधुनिक तकनीक आधारित रिवाल्वर-पिस्टल और कारतूस बनाने की फैक्टरी लगाई है।

विज्ञापन
Army and police will soon get weapons made in Aligarh
demo pic... - फोटो : pixabay

विस्तार

अब तक खिलौना (पिस्तौल-रिवाल्वर) तैयार करने वाले अलीगढ़ में अब असली हथियार भी बनेंगे। अंडला स्थित डिफेंस कॉरिडोर में देश की नामी वेरीविन डिफेंस कंपनी ने अत्याधुनिक तकनीक आधारित रिवाल्वर-पिस्टल और कारतूस बनाने की फैक्टरी लगाई है। नवंबर में यहां उत्पादन शुरू करने की तैयारी है। वेरीविन ने अमेरिकी कंपनी स्मिथ एंड वेसन संग करार किया है। यहां बने हथियारों का इस्तेमाल सेना और पुलिस करेगी। साथ ही, आमजन भी इन हथियारों की खरीद कर सकेंगे। वहीं, सेना व पुलिस के लिए राइफल व कार्बाइन के निर्माण की भी तैयारी है।

विज्ञापन


अंडला स्थित डिफेंस कॉरिडोर के प्लाट नंबर 12 व 15 में फैक्टरी निर्माण का काम पूरा कर लिया गया है। फिनिशिंग का काम बाकी है। इसमें उत्पादन यूनिट के साथ-साथ गोदाम, विस्फोटक सामग्री रखने का स्थान तैयार किया गया है। पिस्टल, रिवॉल्वर व कारतूस के लाइसेंस गृह मंत्रालय से स्वीकृत हो चुके हैं।
विज्ञापन


वेरीविन डिफेंस कंपनी ने सेना, पुलिस व आम लोगों के लिए कई तरह की पिस्टल व रिवॉल्वर मार्केट में उतारना तय किया है। इसका ब्रॉशर जारी करते हुए कंपनी ने पिस्टल व रिवॉल्वर के मॉडल और उनकी खासियत भी बताई है। शुरुआती कीमत भी तय की है। मगर मूल्य का निर्धारण उत्पादन शुरू होने के बाद किया जाएगा। यहां सेना व पुलिस के लिए .9 एमएम बोर, आमजन के लिए .32 बोर के रिवाल्वर-पिस्तौल बनेंगे, जबकि 357 बोर के हथियार भी बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ में 85 करोड़ के निवेश के साथ कंपनी की यूनिट में हथियारों का सर्विस सेंटर भी बनाया गया है। इसके अलावा, दो लाख कारतूस प्रतिमाह बनाने की क्षमता इस यूनिट की होगी, जिसमें पुलिस व सेना के लिए .9 एमएम, आमजन के लिए .32, .45 व 380 एमएम के कारतूस बनेंगे। कंपनी एक माह में 500 से अधिक हथियारों का निर्माण करेगी। हथियार का निर्माण ऑर्डर पर निर्भर होगा।


हमारी कंपनी पिछले चार दशक से शस्त्र निर्माण के क्षेत्र में काम कर रही है। अलीगढ़ सहित डिफेंस के चार नोड में यूनिटें लग रही हैं। अमेरिकी कंपनी से करार के साथ अत्याधुनिक तकनीक आधारित हथियार बनेंगे, जिसमें सेना, पुलिस व आमजन के लिए हथियार होंगे। पूरा प्रयास है कि नवंबर में रिवाल्वर-पिस्तौल का उत्पादन शुरू कर दिया जाए। आगे अन्य हथियार बनाए जाएंगे। लाइसेंस आदि की प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं।
-मोहित शर्मा, निदेशक वेरीविन डिफेंस प्राइवेट लिमिटेड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed