{"_id":"61a9231af5477e26a35e6736","slug":"applications-sought-for-uttar-pradesh-gaurav-samman-city-office-news-ali2796127115","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान के लिए मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान के लिए मांगे आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश दिवस पर 24 जनवरी को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से नवाजेगी। संस्कृति विभाग के माध्यम से होने वाले कार्यक्रम के लिए विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं से आवेदन मांगे गए हैं।
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान का उद्देश्य विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उत्तर प्रदेश के ख्यातिलब्ध महानुभावों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से अलंकृत करना है। इनमें शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत, गायन, वादन, नृत्य, ललित कला, नाट्य विधा, फिल्म व मीडिया, समाजसेवा, समाज कल्याण, युवा कल्याण, महिला कल्याण एवं दिव्यांग कल्याण, कृषि, उद्यान, दुग्ध विकास, गोसेवा, पशुपालन, वन एवं वन्यजीव तथा पर्यावरण संरक्षण आदि क्षेत्रों में सम्मान दिया जाएगा। निदेशक, संस्कृति निदेशालय को निर्धारित प्रारूप पर 10 दिसंबर 2021 तक आवेदन प्रेषित किया जाएगा। चयनित, पुरस्कृत कलाकार एवं महानुभावों को 11 लाख नगद धनराशि, अंगवस्त्र, ताम्र पत्र एवं मोमेंटो भेंट स्वरूप प्रदान किया जाएगा।