{"_id":"650efd4585e0e308a1096612","slug":"applications-invited-for-three-months-training-in-za-dental-college-amu-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू: जेडए डेंटल कॉलेज में तीन महीने के प्रशिक्षण के लिए मांगे आवेदन, 10 अक्टूबर तक होंगे फॉर्म जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू: जेडए डेंटल कॉलेज में तीन महीने के प्रशिक्षण के लिए मांगे आवेदन, 10 अक्टूबर तक होंगे फॉर्म जमा
Sat, 23 Sep 2023 08:29 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 23 Sep 2023 08:29 PM IST
सार
डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से बीडीएस स्नातक, जिन्होंने आवेदन जमा करने के पांच साल के भीतर अपनी इंटर्नशिप पूरी कर ली है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रवेश के पात्र हैं। प्रवेश ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर दिया जाएगा क्योंकि सीटें केवल तीन हैं।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
एएमयू के डॉ. जेडए डेंटल कॉलेज के कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री और एंडोडॉन्टिक्स विभाग की ओर से तीन महीने के अवलोकन-आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री और एंडोडोंटिक्स में ऑब्जर्वरशिप’ में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री और एंडोडॉन्टिक्स विभाग के अध्यक्ष प्रो. आरके तिवारी ने कहा कि डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से बीडीएस स्नातक, जिन्होंने आवेदन जमा करने के पांच साल के भीतर अपनी इंटर्नशिप पूरी कर ली है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रवेश के पात्र हैं।
विज्ञापन
फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 10 अक्तूबर 2023 है। प्रवेश ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर दिया जाएगा क्योंकि सीटें केवल तीन हैं। तीन महीने का पाठ्यक्रम 1 नवंबर, 2023 से शुरू होगा।
विज्ञापन