फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Appeal to voters to vote through flag march

अलीगढ़ः फ्लैग मार्च के जरिए मतदाताओं से मतदान करने की अपील

Fri, 28 Jan 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Appeal to voters to vote through flag march
विधानसभा चुनाव को लेकर फ्लैग मार्च निकालते पुलिस कर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस -प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। शहर व देहात क्षेत्र में लगातार फ्लैग मार्च कर मतदाताओं को बेखौफ होकर मतदान करने की अपील की जा रही है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को अर्द्धसैनिक बल के साथ फ्लैग मार्च किया और नागरिकों को सुरक्षा का एहसास दिलाया। इस दौरान थाना देहलीगेट, थाना क्वार्सी, थाना पिसावा क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर नागरिकों से निर्भीक व निष्पक्ष होकर चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई। उधर, पुलिस एवं फ्लाइंग स्कवाड की टीमें (उड़न दस्तों) थाना क्षेत्रों से लगे हुए अन्य जनपदों एवं राज्यों की सीमाओं पर बैरियर लगाकर सघन वाहन चेकिंग कर रही हैं। इस दौरान प्रचार सामग्री, वोटरों को प्रभावित करने में प्रयुक्त अवैध वस्तुओं, अवैध नकदी, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन में भाजपा प्रत्याशी अनूप पर चंडौस व पिसावा में दो मुकदमे
जिले में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में एफएसटी व एसएसटी टीम ने थाना चंडौस व पिसावा थाने में खैर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनूप प्रधान के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए हैं। उन पर चुनाव प्रचार के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस ने चेकिंग में नौ तमंचा व 17 कारतूस बरामद व 25,50,000 लाख रुपये जब्त किए हैं। 167 लीटर अवैध शराब, 506 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने के साथ ही धारा 107/116 सीआरपीसी के तहत 1083 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस व यातायात पुलिस ने ऑपरेशन नकेल, ऑपरेशन ब्लैक केट, ऑपरेशन तिकड़ी के तहत यातायात नियमों का पालन न करने वाले 592 वाहनों के खिलाफ चालान व जुर्माने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed