फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   App related information will be pasted at every shop for identification of liquor

अलीगढ़ः शराब की पहचान के लिए एप संबंधी जानकारी प्रत्येक दुकान पर होगी चस्पा

Tue, 17 Aug 2021 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
App related information will be pasted at every shop for identification of liquor
जिले में जहरीली शराब के सेवन से हुई 109 लोगों की मौतों के बाद हर संभव प्रयास कर नकली शराब की बिक्री पर रोक लगाई जा रही है। इसी कड़ी में अब जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक शराब की दुकान पर अब एप संबंधी जानकारी चस्पा कराई जाए। एप से लोग किस प्रकार शराब की बोतल पर चस्पा बार कोड को स्कैन कर यह पता लगा सकते हैं कि वह शराब असली या नकली इसकी पूरी प्रक्रिया उक्त नोटिस में लिखी जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को साप्ताहिक राजस्व समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों का डिफॉल्ट होने के उपरांत निस्तारण करने वाले अधिकारियों अपनी शैली में सुधार लाएं। वरना, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पत्रावलियों में अधिकारियों द्वारा कृते अधिकारी लिखकर साइन करने की परंपरा को किया समाप्त करने का आदेश जारी करते हुए कहा कि अब अधिकारी अपना नाम, पदनाम एवं तारीख डालकर ही पत्रावलियां प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा विद्यालयों में यूथ फेस्टिवल का आयोजन कर पात्र छात्र-छात्राओं के मतदाता कार्ड बनाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed