फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   App and website will be able to find the status of assets in seconds

ऐप व वेबसाइट से सेकेंडों में पता लग सकेगा संपत्ति का स्टेटस 

Fri, 21 Dec 2018 12:44 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 21 Dec 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
App and website will be able to find the status of assets in seconds
chat without internet
विकास प्राधिकरण में बदलाव की बयार बहने वाली है। जल्द ही एक नया ऐप व साफ्टवेयर सामने आने वाला है जिससे सेकेंडों में पता चल सकेगा कि विकास प्राधिकरण की संपत्ति का क्या स्टेटस है। यह ऐप व वेबसाइट जनवरी माह के अंत तक अस्तित्व में आने की संभावना है। ई डिस्ट्रिक्ट टीम ने इस पर काम शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद का भार संभालते ही डीएम एवं विप्रा उपाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह ने प्राधिकरण की व्यवस्थाओं को पारदर्शी बनाने का काम शुरू करा दिया है। एक ऐसी वेबसाइट एवं ऐप तैयार किया जा रहा है, जिस पर एक क्लिक मारते ही प्राधिकरण की सभी संपत्तियों का ब्यौरा सामने आ जाएगा।
विज्ञापन


ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मनोज राजपूत ने बताया कि इस ऐप में विकास प्राधिकरण की संपत्तियाें के साथ कितने फ्लैट उपलब्ध हैं। कितने खाली पड़े हैं, उनका साइज क्या है, लोकेशन क्या है, कितने मंजिल का है, कितनी जमीन है आदि सूचनाएं एक क्लिक में सामने आ जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आनलाइन ही जमा होगी फीस व किश्तें 
नई व्यवस्था के बाद विकास प्राधिकरण से लेन देन आनलाइन ही होगा। मसलन यदि आप कोई फ्लैट लेते हैं तो उसकी रजिस्ट्रेशन फीस से लेकर किश्तें आदि भी आनलाइन ही जमा होगी। हालांकि आफ लाइन भी एक विकल्प के तौर पर होगा। नक्शे भी आनलाइन पास होंगे और उनकी फीस भी। 


नई वेबसाइट एवं ऐप के लिए प्राधिकरण से संपत्तियों का ब्यौरा मांगा गया है। इसे तैयार कराया जा रहा है। यह ऐप संभवत: जनवरी के अंत तक तैयार हो जाएगा। इसके बाद फीस जमा कराने, नक्शे पास कराने एवं किश्तें जमा होने के साथ सभी काम आन लाइन हो जाएंगे। 
डीएस भदौरिया, सचिव एडीए 
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed