{"_id":"5eecdb068ebc3e42f57da32e","slug":"another-teacher-found-working-with-fake-documents-contract-terminated","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेजों से नौकरी करते मिली एक और शिक्षिका, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दस्तावेजों से नौकरी करते मिली एक और शिक्षिका, एफआईआर
Sat, 20 Jun 2020 12:09 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sat, 20 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनामिका शुक्ला प्रकरण के बाद अलीगढ़ बेसिक शिक्षा विभाग में एक और फर्जी मामला सामने आया है। अब विजयगढ़ के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में तैनात पूर्णकालिक शिक्षिका संध्या द्विवेदी के दस्तावेज कूटरचित मिले हैं। इस पर बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने जिलाधिकारी के अनुमोदन पर शिक्षिका का अनुबंध समाप्त कर दिया है। इस मामले में विजयगढ़ थाने में शिक्षिका पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। मानदेय वसूली के भी आदेश दिए गए हैं।
अनामिका शुक्ला के फर्जीवाड़े में अतरौली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बबली नाम की महिला फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रही थी। अनामिका शुक्ला का प्रकरण प्रदेश में सुर्खियों में आया तो बीएसए ने जिले में तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर सभी शिक्षिकाओं और कर्मचारियों के दस्तावेजों का सत्यापन कराया।
जिले के हर ब्लॉक में चल रहे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में कार्यरत 166 कर्मियों में से 162 के अभिलेखकों का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय विजयगढ़ में कार्यरत सामाजिक विषय की पूर्णकालिक शिक्षिका संध्या द्विवेदी पुत्री स्व. राम शंकर दुबे के अभिलेखों में अंतर पाया। जांच समिति ने मूल अभिलेखों के साथ 17 जून को उपस्थित होने का अवसर दिया लेकिन अपना मोबाइल स्विच आफ कर संध्या द्विवेदी नदारद रहीं।
विज्ञापन
जांच समिति के अनुसार आधार संख्या, मतदान पहचान पत्र तथा कचहरी रोड निकट तहसील सदर मैनपुरी में संध्या द्विवेदी पुत्री स्व. राम शंकर दुबे निवासी भैसरोली भोगांव मैनपुरी के नाम से संचालित खाता संख्या में पता व आवेदन पत्र में दर्ज पता भिन्न पाया गया है।
आधार कार्ड व मतदान पहचान पत्र ऑनलाइन सत्यापन में गलत पाया गया। उन्होंने पत्र व्यवहार का पता केयरआफ लालू निवासी जोगा पोस्ट जोगा थाना बेवर जिला मैनपुरी दर्ज किया था। आरोप है कि तथ्यों को छुपाने के साथ दस्तावेजों के आधार पर धोखाधड़ी कर नौकरी प्राप्त की गई। वह 10 अक्तूबर 2019 से विजयगढ़ में कार्यरत हैं।
जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में कूटरचित अभिलेखों से नियुक्त संध्या द्विवेदी की सेवा अनुबंध को समाप्त किया गया है। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने अपने अधीनस्थों को प्राथमिकी दर्ज कराने और भुगतान किए गए मानदेय की वसूली के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि संबंधित शिक्षिका जांच के लिए सुनवाई में उपस्थित नहीं हुई। वहीं, विजयगढ़ पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
आवेदन में पता बेवर और दस्तावेज में भैंसरौली, ये कहीं दूसरी अनामिका तो नहीं
प्रदेश भर में शिक्षा महकमे में सुर्खियों में आए अनामिका शुक्ला प्रकरण में शुक्रवार को यहां विजयगढ़ के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में एक और अनामिका सामने आई है। यह शिक्षिका फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाई है। फिलहाल इसके खिलाफ विजयगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं बार-बार नोटिस के बावजूद अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर यह गायब हो गई है।
बीएसए की ओर से गठित समिति ने 16 जून को सत्यापन के दौरान कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय विजयगढ़ में कार्यरत सामाजिक विषय की पूर्णकालिक शिक्षिका संध्या द्विवेदी पुत्री स्व. राम शंकर दुबे के अभिलेखों में अंतर पाया। जांच समिति ने मूल अभिलेखों के साथ 17 जून को उपस्थित होने का अवसर दिया लेकिन अपना मोबाइल स्विच आफ कर संध्या द्विवेदी नदारद रहीं। जांच समिति के अनुसार आधार संख्या, मतदान पहचान पत्र कचहरी रोड निकट तहसील सदर मैनपुरी में संध्या द्विवेदी पुत्री स्व. राम शंकर दुबे निवासी भैसरोली भोगांव मैनपुरी के नाम से है। वहीं बैंक खाता संख्या में पता व आवेदन पत्र में दर्ज पता बेवर मैनपुरी पाया गया है।
आधार कार्ड व मतदान पहचान पत्र ऑनलाइन सत्यापन में गलत पाया गया। उन्होंने पत्र व्यवहार का पता केयरआफ लालू निवासी जोगा पोस्ट जोगा थाना बेवर जिला मैनपुरी दर्ज किया था। यही पता आवेदन के समय दिया गया था। आरोप है कि तथ्यों को छुपाने के साथ दस्तावेजों के आधार पर धोखाधड़ी कर नौकरी प्राप्त की गई। वह 10 अक्तूबर 2019 से विजयगढ़ में कार्यरत हैं। विजयगढ़ पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। जांच में अब उनके स्कूली दस्तावेज आदि भी जांचे जाएंगे। अब तक उन्होंने काशी विश्वविद्यालय से अपने दस्तावेज नौकरी में लगाए हैं।