फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Another name included in the race for the post of AMU VC

AMU: कुलपति पद की दौड़ में एक और नाम शामिल, पहले से ये नाम भी हैं चर्चा में

Wed, 19 Jul 2023 03:10 AM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 19 Jul 2023 03:10 AM IST
सार

कुलपति पद के लिए कार्यवाहक कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज, हृदय रोग विशेषज्ञ प्रो. एमयू रब्बानी, प्रो. फैजान मुस्तफा का नाम भी चर्चा में है। इनकी दावेदारी भी मजबूत मानी जा रही है।

विज्ञापन
Another name included in the race for the post of AMU VC
एएमयू विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के कुलपति पद की दौड़ में जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली के विधि विभाग की वरिष्ठ शिक्षिका प्रो. नुजहत परवीन शामिल हो गई हैं। उन्होंने कुलपति पद के लिए आवेदन किया है। दो विश्वविद्यालय के कुलपतियों के नाम भी चर्चा में हैं।

विज्ञापन


यूं तो कुलपति पद के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन कोई भी खुलकर सामने नहीं आ रहा है। अलीगढ़ से लेकर दिल्ली तक संभावित दावेदार लामबंदी में जुटे हैं। इनमें एक नाम प्रो. नुजहत परवीन के तौर पर सामने आया है, जिन्होंने कुलपति पद के लिए आवेदन किया है। 
विज्ञापन


कुलपति पद के लिए कार्यवाहक कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज, हृदय रोग विशेषज्ञ प्रो. एमयू रब्बानी, प्रो. फैजान मुस्तफा का नाम भी चर्चा में है। इनकी दावेदारी भी मजबूत मानी जा रही है। एएमयू अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर रिजवान अहमद, गणित विभाग के प्रोफेसर कमरुल हसन असांरी का नाम भी चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ के कुलपति प्रो. जावेद मसर्रत और कलस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू-कश्मीर के कुलपति प्रो. कयूम का नाम भी दौड़ में है। कार्यवाहक कुलपति के तौर पर अप्रैल 2023 से प्रो. मोहम्मद गुलरेज कार्य कर रहे हैं। अप्रैल में कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने एमएलसी बनने के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिनका कार्यकाल 17 मई 2023 को पूरा हो रहा था। साढ़े तीन महीने हो गए हैं, लेकिन कुलपति पैनल बनने की कवायद शुरू नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed