फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Anniversary of Sant Ravidas , Prabhat Pheri extracted

संत रविदास की जयंती मनाई, प्रभात फेरी निकाली

Tue, 23 Feb 2016 01:58 AM IST
अलीगढ़।
अलीगढ़। Updated Tue, 23 Feb 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
Anniversary of Sant Ravidas , Prabhat Pheri extracted
प्रभात फेरी में बैंड बाजे के साथ-साथ झांकिया भी थी। पार्क में समिति के पदाधिकारियों ने बुजुर्गों, समाजसेवी आदि का सम्मान किया। सभा की अध्यक्षता संरक्षक एमएल जौहरी, मेले और सभा का संचालन पुष्पेंद्र जौहरी ने किया। मेले का शुभारंभ भंते भिक्कू बुद्धमित्र ने पंचशील का झंडा दिखाकर किया। शहर विधान सभा प्रत्याशी आरिफ बॉबी ने संत रविदास के जीवन से प्रेरणा लेकर लोगों में समानता का जीवन जीने का ज्ञान दिया।
विज्ञापन


समिति अध्यक्ष प्रताप सिंह, डा. बादशाह खान, आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष जितेंद्र राही आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में राजकुमार राजू, एलवी शास्त्री, नीरज जौहरी, राजवीर सिंह (दरोगा), अशोक, सुशील गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल के आवास मैरिस रोड पर आयोजित कार्यक्रम में संत कवि रविदास के चित्र पर पूर्व विधायक ने माल्यार्पण किया। पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि संत रविदास मनुष्यों की आंतरिक भावना और आपसी भाईचारे को ही सच्चा धर्म मानते थे। वह धार्मिक आडंबरों से दूर रहते थे, उन्होंने अपनी काव्य रचनाओं में सरल, व्यवहारिक बृजभाषा का प्रयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पं. सुबोध नंदन शर्मा, डा. सौरभ द्विवेदी, डा. प्रवेंद्र सिंह, शाहिद शेेख, नवेद खान, रईस कुरैशी, जोसफ  जॉन, मशरूर खान, ज्ञान प्रकाश सक्सेना, अखिलेश शर्मा आदि थे।

बसपा ने बन्नादेवी कार्यालय पर संत की जयंती धूमधाम से मनाई। मुख्य अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर सूरज सिंह, विशिष्ट गजराज सिंह विमल, अशोक प्रजापति, मंडल कोआर्डिनेटर, अशोक सिंह, मुकेश चंद्र रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार आदित्य ने की। मुख्य अतिथि ने कहा कि संत रविदास ने जात-पात से ऊपर उठकर मानवतावादी विचारधारा को आगे बढ़ाया। इस अवसर पर जसवंत सिंह लवानिया, जितेंद्र लोधी, मुनीश्, अहमद गाजी आदि मौजूद रहे।


गुरूमत सत्संग सभा माता कौलांजी के भूपेंद्र सिंह ने बताया कि माना जाता है कि भक्त रविदास का जन्म बनारस के निकट हुआ था। भक्त रविदास बचपन से ही परोपकरी और सहानुभूति का भाव रखते थे। सिक्खों के पांचवें गुरू अरजन देव ने भक्त रविदास की वाणी को श्रीगुरू ग्रंथ साहिब में संकलित कर उसे उत्तम स्थान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed