फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Animal birth control centers built in all the municipal corporations of the state

Aligarh : श्वानों को बढ़ती संख्या पर लगेगी रोक, सभी नगर निगमों में बनेंगे पशु जन्म नियंत्रण केंद्र

Fri, 21 Apr 2023 12:26 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 21 Apr 2023 12:26 AM IST
सार

लखनऊ में देश का पहला पशु जन्म नियंत्रण प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा। साथ ही प्रदेश के सभी नगर निगमों में श्वानों को बढ़ती संख्या की रोकथाम के लिए भी पशु जन्म नियंत्रण केंद्र बनाये जाएंगे।

विज्ञापन
Animal birth control centers built in all the municipal corporations of the state
श्वान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने कहा है कि प्रदेश सरकार श्वानों की बढ़ती हुई संख्या व इससे हो रही समस्या का सहानुभूतिपूर्ण समाधान निकालेगी। श्वानों के रखरखाव का बेहतर प्रबंधन कैसे हो इस पर काम चल रहा है। साथ ही लखनऊ में देश का पहला पशु जन्म नियंत्रण प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा। प्रदेश के सभी नगर निगमों में श्वानों को बढ़ती संख्या की रोकथाम के लिए भी पशु जन्म नियंत्रण केंद्र बनाये जाएंगे।

विज्ञापन


वह नगरीय निकाय निदेशालय में श्वानों पर आयोजित सेमिनार की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र में लोगों को जागरूक करने साथ प्रशिक्षित भी किया जायेगा। साथ ही एबीसी नियम-2023 के तहत केंद्र, राज्य व स्थानीय स्तर पर समन्वय के लिए हर जिले में समिति बनाई जायेगी। उन्होंने कहा कि हाल में कई जगहों से श्वानों के लोगों पर हमला करने के मामले आए हैं।
विज्ञापन


सेमिनार में विशेष सचिव नगर विकास डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि हमारे देश में बचपन से ही जीवों के प्रति दया का भाव रखना सिखाया जाता है। उन्होंने कहा कि मानव और पशु के बीच संघर्ष न हो इस पर विशेष रूप से हमारी संस्कृति में जोर दिया गया है। लखनऊ के नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने कहा कि एक-दो साल में श्वानों का पूरी तरह से बंध्याकरण पूरा कर लिया जायेगा। कार्यक्रम में ट्रस्टी पीपल फॉर एनीमल की गौरी मौलेखी, एडब्ल्यूबीआई की प्राची जैन, टॉम बिलिंग्टन, निकुंज शर्मा, अनुराधा डोंगरा, डॉ. ऐशर जेसुडॉस आदि ने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed