फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Angry farmers protest due to disruption in power supply

Aligarh News: बिजली आपूर्ति बाधित होने से गुस्साए किसानों का प्रदर्शन

Sat, 03 Aug 2024 05:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers protest due to disruption in power supply
अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र कुमार को ज्ञापन देते किसान। संवाद - फोटो : Samvad
कस्बा के बेसवां फीडर से जुड़े लगभग दर्जन भर गांवों की बिजली आपूर्ति लड़खड़ाने से गुस्साए किसानों ने शुक्रवार को इगलास बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया। किसान दोपहर 12:30 बजे बिजली घर पर पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद तहसीलदार इगलास और बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन




प्रदर्शन कर रहे भाकियू (सुनील गुट) के युवा संगठन के अध्यक्ष चौ. जयवीर सिंह, वरुण उर्फ नीटू पाराशर, अविनाश शर्मा, प्रवीन कुमार आदि ने कहा कि प्रदेश सरकार के आदेशों का अनुपालन नहीं हो रहा है। नलकूपों को 12 घंटे की जगह महज छह घंटे बिजली मिल रही है। ग्रामीण इलाकों में सामान्य आपूर्ति 18 घंटे होनी चाहिए, लेकिन मुश्किल से 12 घंटे ही बिजली मिल रही है। जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। धरने में बलीपुर, कैमावली, मौजीपुर, नगला फतेला, बलीपुर, मतरोई, चुन्नी नगला, लखटोई, कठा, बिसाहुली व नगला परता आदि गांवों के किसान शामिल रहे।
विज्ञापन





किसानों के बिजली घर पहुंचने की सूचना पर तहसीलदार इलास रामचंद्र सिंह और बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र कुमार भी पहुंचे और उनकी समस्या को सुना। मौके से ही किसानों ने जिलाधिकारी, अधीक्षण अभियंता के साथ ही सांसद व विधायक को फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। तत्काल आपूर्ति सुधारने की बात कही गई। अधिशासी अभियंता ने किसानों को आश्वस्त किया है कि नियमानुसार बिजली आपूर्ति दी जाएगी। तहसीलदार रामचंद्र सिंह ने भी किसानों को समझाबुझा कर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed