{"_id":"68531510579784b28507522c","slug":"angry-at-not-sending-his-wife-along-young-man-consumed-poison-in-in-laws-house-died-aligarh-news-c-108-1-atl1001-102736-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पत्नी को साथ नहीं भेजने से गुस्साए \nयुवक ने ससुराल में खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पत्नी को साथ नहीं भेजने से गुस्साए युवक ने ससुराल में खाया जहर, मौत
विज्ञापन
पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव पनेहरा में पत्नी को साथ नहीं भेजने से गुस्साए युवक ने ससुराल में जहर खा लिया, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई सचिन ने उसकी पत्नी प्रियंका, ससुर भगवानदास, सास गुड़िया देवी, साली प्रियांशी और साले योगेश व अनिल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा के गांव नवीपुर खेड़िया निवासी मृतक के भाई सचिन ने बताया कि उसके भाई किशनपाल की शादी लगभग छह माह पूर्व प्रियंका निवासी पनेहरा थाना पालीमुकीमपुर के साथ हुई थी। बीत आठ जून को वह अपनी पत्नी प्रियंका को साथ ले जाने के लिए अपनी ससुराल ग्राम पनेहरा पहुंचा था। शाम लगभग 5:30 बजे तक वापस नहीं आया तो उसने भाई को फोन किया। किसी अन्य व्यक्ति ने फोन रिसीव कर बताया कि उसके भाई की तबीयत खराब है, वह इस समय पनेहरा चौराहे पर है।
सूचना पर सचिन अपने साले मोनू को साथ लेकर भाई की ससुराल पहुंचा, जहां किशनपाल पनेहरा चौराहे पर तड़पता हुआ मिला। किशनपाल ने उसे बताया कि ससुराल वालों ने पत्नी को साथ नहीं भेजा। यह कहकर भगा दिया कि तू कहीं जाकर मर जा.., तेरे साथ हरगिज नहीं भेजेंगे...। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। आननफानन किशनपाल को जिरौली धूमसिंह पीएचसी लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। जहां रात 7:30 बजे उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। भाई ने 17 जून की रात को थाने में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।