{"_id":"64af05ef6ce2bfe6790341a7","slug":"amuta-sent-opinion-on-ucc-case-to-law-commission-aligarh-news-c-2-ali1009-164098-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: यूसीसी मामले पर अमुटा ने विधि आयोग को भेजी राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: यूसीसी मामले पर अमुटा ने विधि आयोग को भेजी राय
Thu, 13 Jul 2023 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) के मामले पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ (अमुटा) ने विधि आयोग को अपनी राय भेजी है।
बुधवार को एएमयू के स्टाफ क्लब में शिक्षक संघ के सचिव डॉ. ओबैद अहमद सिद्दीकी ने बताया कि 11 जुलाई 2023 को यूसीसी के मामले में शिक्षक संघ कार्यकारी समिति की बैठक हुई थी, जिसमें यूसीसी पर प्रस्ताव को पारित किया। इसके बाद 22 बिंदु को विधि आयोग को भेजा गया है। यूसीसी में विशेष रूप से सामाजिक न्याय को मजबूत करने के उद्देश्य से नीतियों के विस्तार के रूप में देखा जाना चाहिए, लेकिन यह लिंग से संबंधित मुद्दों को ध्यान में रखने तक सीमित नहीं है।
केवल कानूनों की एकरूपता को न तो समानता में तब्दील करने की जरूरत है और न ही देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में। 21वें विधि आयोग द्वारा पहले से ही अनिवार्य किए गए सभी मौजूदा कोड और प्रथाओं की समीक्षा की दिशा में काम शुरू किया जाना चाहिए। इस मौके पर संयुक्त सचिव डॉ. साद बिन जावेद, सदस्य डॉ. नाजिश बेगम, डॉ. सिद्धार्थ चक्रवर्ती, डॉ. सबीहा तबस्सुम आदि मौजूद रहे। ब्यूरो