{"_id":"63c42e0dc1557f42cc5894a1","slug":"amu-temporary-employees-strike-postponed-students-protest-continues-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: अस्थाई कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, छात्र संघ के लिए स्टूडेंट्स का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: अस्थाई कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, छात्र संघ के लिए स्टूडेंट्स का धरना जारी
Sun, 15 Jan 2023 10:17 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:17 PM IST
सार
एक तरफ एएमयू इंतजामिया ने राहत की सांस ली, तो दूसरी ओर चिंता बनी हुई है। अस्थायी कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित कर दी है। वहीं, छात्र संघ चुनाव को लेकर धरने को जारी रखने का स्टूडेंट्स ने एलान किया है।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अस्थाई कर्मचारियों ने एक साथ दो महीने की तनख्वाह मिलने के आश्वासन पर हड़ताल स्थगित कर दी है। वहीं, एएमयू में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग पर विवि इंतजामिया के दिलचस्पी न लेने पर छात्रों ने धरने को जारी रखने का एलान किया।
विज्ञापन
अमुवि में 1559 अस्थायी कर्मचारियों ने दिसंबर की तनख्वाह की मांग को लेकर की जा रही हड़ताल स्थगित कर दी गई है। 30 जनवरी को दो महीने की पूरी तनख्वाह मिलने के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया गया। 16 जनवरी से कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
अमुवि के बाब-ए-सैयद पर छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर तीसरे दिन धरना जारी रहा। विवि इंतजामिया की अधिसूचना जारी करने में दिलचस्पी न देखकर छात्रों ने इसको जारी रखने का एलान किया है। धरने पर बैठे छात्रों ने कहा जब तक चुनाव की घोषणा नहीं होती, तब तक वह अपना धरना जारी रखेंगे। धरने में तस्लीम रजा, शाद अहमद, जाहिद खान, हमजा जमशेद, मोहम्मद जुनैद खान, साद अमजद, मोहम्मद खालिद, तस्नीज रजा, हैदर अलीग, इमरान राना, रमजान, मोहम्मद साजिद, रहबर दानिश आदि बैठे हैं।
विज्ञापन