फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU students met on the runway 50 CM

हवाई पट्टी पर एएमयू के 50 छात्रों से मिले सीएम

Wed, 01 Feb 2017 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Wed, 01 Feb 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
एटा, सिकंदराराऊ और अलीगढ़ में ताबड़तोड़ पांच सभाएं करने मंगलवार को आये मुख्यमंत्री अखिलेश यादव धनीपुर हवाई पट्टी पर सुबह मात्र पांच मिनट रुके तो शाम को उन्होंने करीब 15 मिनट एयरपोर्ट पर बिताये। ऊर्जा से भरपूर नजर आ रहे सीएम ने सुबह पार्टी जिलाध्यक्ष एवं अन्य नेताओं से मुलाकात की तो शाम को छर्रा विधायक व सपा प्रत्याशी ठा.राकेश सिंह के साथ रहे। 
विज्ञापन


सीएम मंगलवार को करीब डेढ़ घंटे देरी से निर्धारित समय 10:45 बजे के बजाय दोपहर 12:15 बजे धनीपुर हवाई पट्टी पहुंचे। हवाई जहाज से आए मुख्यमंत्री का एयर स्ट्रिप पर जिलाध्यक्ष अशोक यादव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता, ब्लाक प्रमुख लोधा गिरीश यादव, मनोज यादव, सुभाष लोधी, पप्पू प्रधान, जमाल गाजी, महेश सिंह यादव, चौ. राकेश सिंह, शहजाद अहमद बरनी, प्रेमपाल यादव, अर्जुन ठाकुर समेत अन्य नेताओं ने बुके भेंट कर जमकर स्वागत किया।
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री गेस्ट हाउस पहुंचे और वहां फ्रेश होकर वापस हेलीकाप्टर में बैठकर एटा चले गये। एटा, सिकंदराराऊ एवं अलीगढ़ में पांच सभाएं करने के बाद सायं 5:25 बजे हेलीकाप्टर से धनीपुर हवाई पट्टी पहुंचे। यहां छर्रा विधायक व प्रत्याशी ठा.राकेश सिंह के नेतृत्व में एएमयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शहजाद आलम के साथ आये 50 विद्यार्थियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्के  फु ल्के अंदाज में नजर आ रहे मुख्यमंत्री ने सभी से नाम के बाद पूछा कि कहां के रहने वाले हो। जवाब मिला अलीगढ़ के। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छात्रों के साथ सेल्फी खिंचाई और छर्रा विधायक व अन्य नेताओं से गुफ्तगू कर लखनऊ रवाना हो गये। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed