{"_id":"6aec473e9c0817b9d6057be7","slug":"amu-students-angry-over-police-vehicle-checking-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू छात्रसंघ चुनाव: पुलिस की वाहन चेकिंग से छात्र नाराज, चालान काटने पर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू छात्रसंघ चुनाव: पुलिस की वाहन चेकिंग से छात्र नाराज, चालान काटने पर जताया विरोध
Thu, 05 Nov 2026 02:37 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:37 PM IST
सार
आरोप लगाया कि मतदान के लिए जाते समय पुलिस उन्हें बेवजह परेशान कर रही है। मामले की जानकारी पर एएमयू छात्र संघ प्रत्याशी अध्यक्ष अब्दुल वहीद भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
मतदान के दौरान तैनात पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
विस्तार
एएमयू में गुरुवार को छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान जारी है। इसी बीच पुलिस के विशेष वाहन चेकिंग अभियान को लेकर छात्रों में नाराजगी देखने को मिली। सर्किल चौराहे से बाब-ए-सैयद गेट तक पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। वोट डालने जा रहे छात्रों के वाहनों को भी रोककर जांच की गई। इस दौरान कई छात्रों के चालान काटे गए, जिससे छात्र नाराज हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि मतदान के लिए जाते समय पुलिस उन्हें बेवजह परेशान कर रही है। मामले की जानकारी पर एएमयू छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी अब्दुल वहीद भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मियों से बातचीत कर मतदान के लिए जा रहे छात्रों को अनावश्यक रूप से नहीं रोकने और परेशान नहीं करने की बात कही।
विज्ञापन