{"_id":"65e4aed1c71b36d07602ff16","slug":"amu-security-personnel-beaten-up-got-injuries-on-his-body-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: यूनिवर्सिटी के सुरक्षाकर्मी को पीटा, शरीर पर आईं चोटें, मुकदमा दर्ज कराने को दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: यूनिवर्सिटी के सुरक्षाकर्मी को पीटा, शरीर पर आईं चोटें, मुकदमा दर्ज कराने को दी तहरीर
Mon, 04 Mar 2024 02:36 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 04 Mar 2024 02:36 AM IST
सार
एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में तैनात सुरक्षाकर्मी जकरिया मार्केट में दवा लेने आया था। इसी बीच उन्हें कुछ युवकों ने देख लिया। गुस्से से तिलमिलाए युवकों ने उन्हें पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। सुरक्षाकर्मी को जबरन मोटरसाइकिल पर बिठा ले गए। रास्ते में भी मारा-पीटा।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एएमयू के एक सुरक्षाकर्मी की जकरिया मार्केट में पिटाई कर दी गई। उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बिठा ले गए। रास्ते में भी उसकी जमकर पिटाई की गई। सुरक्षाकर्मी ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए थाना सिविल लाइंस में तहरीर दी है।
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज में अजहर बतौर सुरक्षाकर्मी कार्यरत हैं। वह 3 मार्च दोपहर 3:15 बजे जकरिया मार्केट में दवा लेने आए थे। इसी बीच उन्हें कुछ युवकों ने देख लिया। गुस्से से तिलमिलाए युवकों ने उन्हें पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। अजहर को जबरन मोटरसाइकिल पर बिठा ले गए। रास्ते में भी मारा-पीटा। जैसे-तैसे राहगीरों की मदद से युवकों के चंगुल से निकलकर अजहर प्रॉक्टर कार्यालय पहुंच गए। कुछ देर के बाद हमलावर भी वहां पहुंच गए। उन्होंने अजहर को धमकी दी कि अगर कोई कानूनी कार्रवाई करते हैं, तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
अजहर ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रॉक्टर कार्यालय में तहरीर दी गई। इसके बाद प्रॉक्टर कार्यालय के माध्यम से थाना सिविल लाइंस में तहरीर भेज दी गई। 2 मार्च को जेएन मेडिकल कॉलेज में साइकिल स्टैंड पर रसीद को लेकर मारपीट हो गई थी। यह घटना 3 मार्च को हुई घटना से जुड़ी है। इस संबंध में एएमयू के डिप्टी प्रॉक्टर प्रो. सैयद अली नवाज जैदी ने बताया कि सुरक्षाकर्मी अजहर की शरीर पर चोटें आई हैं। अजहर ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन