फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU ranked fourth in Shanghai ranking 2020

शंघाई रैंकिंग 2020 में एएमयू को चौथा स्थान

Wed, 31 Mar 2021 12:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
AMU ranked fourth in Shanghai ranking 2020
शैक्षिक गुणवत्ता में बेहतरी की दिशा में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने एक मुकाम और हासिल कर लिया है। विश्वविद्यालयों की एकेडमिक रैंकिंग, शंघाई रैंकिंग 2020 ने विश्व के महत्वपूर्ण विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों की अपनी पहली रैकिंग में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को भारतीय विश्वविद्यालयों के बीच चौथा स्थान प्रदान किया है।
विज्ञापन

एएमयू भारतीय विश्वविद्यालयों के बीच सभी विश्वविद्यालयों की 801-900 रैंकिंग के ब्रैकेट में है। जबकि भारतीय शिक्षण संस्थानों में इसका स्थान आठवां है। एएमयू से पहले रैकिंग में जिन संस्थानों को स्थान मिला है उनमें भारतीय विज्ञान संस्थान,आईआईटी मद्रास, आईआईटी दिल्ली और आईआईटी खड़गपुर सहित क्रमश: दूसरे, तीसरे तथा सातवें स्थान पर कोलकाता विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय तथा जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय हैं।
विज्ञापन

एएमयू रैंकिंग समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर एम सालिम बेग ने कहा कि शंघाई रैंकिग 2020 ने देश के कई शीर्ष विश्वविद्यालयों की तुलना में एएमयू को बेहतर स्थान दिया है और यह एएमयू बिरादरी के लिए संतुष्टि की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति ने शिक्षकों और छात्रों को बधाई दी
अलीगढ़। कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि एएमयू बिरादरी पिछले साल के दौरान कोविड-19 महामारी के कारण होने वाली बाधाओं को लगातार पीछे धकेलते हुए विश्वविद्यालय को आगे ले जाने के अपने संकल्प के लिए बधाई की पात्र है। विश्वविद्यालय को उच्च शिक्षा के एक शीर्ष केंद्र के रूप में उभरते हुए देखना हर्ष का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed