फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU President gave warning to taken back fir in 24 hours

एएमयू छात्र संघ अध्यक्ष ने दी चेतावनी, कहा- 24 घंटे में एफआईआर वापस नहीं तो आंदोलन

Wed, 12 Dec 2018 12:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Wed, 12 Dec 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
AMU President gave warning to taken back fir in 24 hours
एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष सलमान इम्तियाज - फोटो : अमर उजाला

एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष सलमान इम्तियाज सहित 50 अज्ञात छात्रों पर दर्ज एफआईआर को 24 घंटे के अंदर वापस लेने एवं एफआईआर दर्ज कराने वाले जेएन मेडिकल कॉलेज के सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग एएमयू छात्र संघ के पदाधिकारियों ने वीसी से की है। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


यूनियन हॉल में एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष सलमान इम्तियाज, उपाध्यक्ष हमजा सूफियान एवं सचिव हुजैफा आमिर सहित कैबिनेट सदस्यों ने पत्रकारों से कहा कि जेएन मेडिकल कॉलेज के सीएमओ द्वारा अध्यक्ष पर गलत आरोप लगाया गया है। 4 दिसंबर को बीयूएमएस छात्र को पेट में दर्द होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने दवाएं दी और कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। उसकी सीटी स्कैन एवं अन्य जांच भी कराई गई। 
विज्ञापन


शुक्रवार को छात्र का अपेंडिक्स फट गया और उसका जीवन खतरे में पड़ गया था। छात्रों की शिकायत के बाद वे लोग पहुंचे थे। उन्होंने न तो सरकारी कार्य में बाधा डाला था और न हीं सीएमओ को बंधक बनाया था। सीएमओ के कमरे में हैंडल इसलिए लगा दिया था कि छात्रों के आक्रोश का शिकार सीएमओ एवं अन्य लोग न बने। अध्यक्ष ने कहा कि तमाम चीजें सीसीटीवी फुटेज में है। वीसी उसकी जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करें। इस अवसर पर कैबिनेट सदस्य फखरा खान, नवेद आलम, सैयद शाहरुख हुसैन, निशांत भारद्वाज आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइवेट प्रैक्टिस से रोका तो दबाव बना रहे डॉक्टर  
एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष सलमान इम्तियाज ने जेएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मेडिकल कॉलेज के कई डॉक्टर नियमों को ताक पर रखकर प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। इसके साथ ही सुबह 9 बजे के बदले 10.30 बजे कार्य स्थल पर ड्यूटी करने पहुंचते हैं। मेडिकल कॉलेज में जेआर 1 एवं जेआर 2 बिना कंसलटेंट एवं सीनियर डॉक्टर के मरीजों को देखते हैं। 


सलमान इम्तियाज ने कहा कि वह इसकी शिकायत मेडिसन संकाय के डीन से किये तो डॉक्टर प्रेशर बनाने के लिए उनके खिलाफ फर्जी एफआईआर करा दिये हैं। लेकिन वह किसी प्रेशर में आने वाले नहीं है। उनका कहना है कि बीयूएमएस छात्र के उपचार में हद दर्जे की लापरवाही की गई। इसकी वजह से उसका जीवन संकट में फंस गया था। उन्होंने कहा कि छात्र प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों के घर एवं नर्सिंग होम पर जाकर उन्हें दुनिया के सामने बेनकाब करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed