{"_id":"6681271da4ecdebe8e08f10c","slug":"amu-preparing-to-increase-fees-from-rs-20-to-50-thousand-per-semester-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: 20 से 50 हजार प्रति सेमेस्टर शुल्क करने की तैयारी में यूनिवर्सिटी, 14 संकायों में दिए प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: 20 से 50 हजार प्रति सेमेस्टर शुल्क करने की तैयारी में यूनिवर्सिटी, 14 संकायों में दिए प्रस्ताव
Sun, 30 Jun 2024 03:07 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 30 Jun 2024 03:07 PM IST
सार
एएमयू में अकादमिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए 20 हजार से 50 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर शुल्क का प्रस्ताव दिया गया है। अधिष्ठाताओं ने संबंधित विभागाध्यक्षों से शुल्क को लेकर चर्चा की थी। 126 पाठ्यक्रमों में 10 फीसदी स्ववित्तपोषित सीटें होंगी, जिन पर दाखिले उन विद्यार्थियों के होंगे, जिनके नाम प्रतीक्षा सूची में हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में 126 पाठ्यक्रमों के स्ववित्तपोषित सीटों के लिए 20 से 50 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर शुल्क का प्रस्ताव 14 संकायों के अधिष्ठाताओं ने दिए हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय सभागार में हुई बैठक में अधिष्ठाताओं ने अलग-अलग पाठ्यक्रमों के लिए शुल्क का प्रस्ताव रखा। अकादमिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए 20 हजार से 50 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर शुल्क का प्रस्ताव दिया गया है। अधिष्ठाताओं ने संबंधित विभागाध्यक्षों से शुल्क को लेकर चर्चा की थी। 126 पाठ्यक्रमों में 10 फीसदी स्ववित्तपोषित सीटें होंगी, जिन पर दाखिले उन विद्यार्थियों के होंगे, जिनके नाम प्रतीक्षा सूची में हैं। इस संबंध में जनसंपर्क विभाग के मेंबर इंचार्ज प्रो. आसिम सिद्दीकी ने बताया कि स्ववित्तपोषित सीटों के लिए शुल्क संरचना को लेकर बैठक हुई थी, जिसमें अधिष्ठाताओं ने प्रस्ताव दिए हैं। उन पर अंतिम निर्णय कुलपति लेंगी।
विज्ञापन
बता दें कि 3 फरवरी को प्रवेश समिति की बैठक हुई थी, जिसमें 126 पाठ्यक्रमों में स्ववित्तपोषित कोटे से दाखिले के लिए प्रस्ताव दिया गया था, जिस पर 24 फरवरी 2024 को अकादमिक काउंसिल की बैठक में कुलपति ने सीटों पर मुहर लगा दी थी। 25 जून को हुई बैठक में कुलपति प्रो. नईमा खातून ने 126 स्नातक, परास्नातक व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए स्ववित्तपोषित सीटों के लिए कितना शुल्क रखा जाए, इसके लिए उन्होंने 14 संकायों के डीन से संबंधित विभागाध्यक्षों से चर्चा कर शुल्क निर्धारित करने की बात कही थी।
विज्ञापन
स्ववित्तपोषित सीटें
पाठ्यक्रम सीटें प्रस्तावित शुल्क
एमएससी माइक्रोबायोलॉजी 2 40 हजार प्रति सेमेस्टर
विधि 48 20 हजार प्रति सेमेस्टर
एमएससी वन्यजीव विज्ञान 1 45 हजार प्रति सेमेस्टर
एमबीए 36 50 हजार प्रति सेमेस्टर
एमटेक 10 45 हजार प्रति सेमेस्टर
बीटेक 42 35 हजार प्रति सेमेस्टर
नोट : ये प्रस्तावित शुल्क हैं।