फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU Foreign students forced to take refuge in mosques

अलीगढ़ः मस्जिदों में शरण लेने को मजबूर विदेशी छात्र, कशमकश के हालात

Wed, 18 Dec 2019 02:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा दीपक शर्मा, अलीगढ़
दीपक शर्मा, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 18 Dec 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
AMU Foreign students forced to take refuge in mosques
AMU

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रविवार को छात्रों और पुलिस के बीच टकराव के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने शरद कालीन अवकाश घोषित कर दिया और आवासीय हॉलों को खाली करने का फरमान भी जारी कर दिया। इससे सबसे ज्यादा परेशानी विदेशी छात्रों को हो रही है। 

विज्ञापन


वह इतनी जल्दी अपने देश भी नहीं जा सकते और अधिकांश का कोई स्थानीय अभिभावक भी नहीं है। इस कारण कुछ छात्र आसपास की मस्जिदों की जमात में पहुंचे हैं और वहीं पर शरण भी लिए हुए हैं। 
विज्ञापन


एएमयू में इस समय 715 विदेशी छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं, इनमें 170 एनआरआई भी हैं। 258 छात्राएं हैं। सबसे ज्यादा यमन के 151, थाईलैंड के 105 छात्र पढ़ते हैं। पाकिस्तान की भी एक छात्रा पढ़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा यहां पर अफगानिस्तान, अमेरिका, बांग्लादेश, कनाडा, मिस्र, एकोडोनिया, ईरान, इंडोनेशिया, ईरान, जार्डन, लीबिया, मारीशस, नेपाल, न्यूजीलैंड, नाईजीरिया, फलस्तीन, सूडान, सोमालिया, सीरिया, थाईलैंड, तुर्कमेनिस्तान के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। सभी हॉस्टलों को खाली करने के आदेश से अब ये सभी छात्र परेशान हैं। 

‘सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि अपने लिए मकान तक तलाश नहीं कर सके। किसी तरह सर सैयद नगर की मस्जिद में दोस्तों के साथ शरण ली है। यहां पर जमात में भी शामिल हो रहे हैं’

- अली रजा खान, नेपाल

‘अचानक हास्टल खाली करने के लिए कहा गया। अभी तो मैं अपने स्थानीय अभिभावक (लोकल गार्जियन) के यहां पर ठहरा हुआ हूं, लेकिन बुधवार को लखनऊ चला जाऊंगा, वहां पर मामा रहते हैं’
- मो. हुजैफा, दुबई, यूएई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed