{"_id":"64b6c8e0fbbdada0b801f979","slug":"amu-faizan-mustafa-became-the-vc-of-chanakya-national-law-university-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"CNLU: एएमयू के फैजान मुस्तफा बने चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के वीसी, 32 देशों में दे चुके हैं व्याख्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CNLU: एएमयू के फैजान मुस्तफा बने चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के वीसी, 32 देशों में दे चुके हैं व्याख्यान
Wed, 19 Jul 2023 02:44 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 19 Jul 2023 02:44 AM IST
सार
ओडिशा और हैदराबाद में विधि विश्वविद्यालय के कुलपति के दायित्व का निर्वहन एएमयू के विधि विभाग में डीन रहे प्रो. फैजान कर चुके हैं। उन्हें कॉमनवेल्थ छात्रवृत्ति मिलने के साथ सार्क से वर्ष 2014 में सर्वश्रेष्ठ विधि शिक्षक पुरस्कार मिल चुका है। तकरीबन 32 देशों में वह व्याख्यान दे चुके हैं।
विज्ञापन
प्रो. फैजान मुस्तफा चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (सीएनएलयू) पटना के कुलपति
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के पूर्व कुलसचिव व विधि विभाग के शिक्षक प्रो. फैजान मुस्तफा चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (सीएनएलयू) पटना के कुलपति बन गए हैं। सर्च कमेटी में शामिल भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने प्रो. मुस्तफा को कुलपति पद पर नियुक्त किया है। वह मुरादाबाद के मूल निवासी हैं।
विज्ञापन
ओडिशा और हैदराबाद में विधि विश्वविद्यालय के कुलपति के दायित्व का निर्वहन एएमयू के विधि विभाग में डीन रहे प्रो. फैजान कर चुके हैं। उन्हें कॉमनवेल्थ छात्रवृत्ति मिलने के साथ सार्क से वर्ष 2014 में सर्वश्रेष्ठ विधि शिक्षक पुरस्कार मिल चुका है। तकरीबन 32 देशों में वह व्याख्यान दे चुके हैं। इनमें अमेरिका, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, जर्मनी, चीन, इसराइल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
एएमयू के पूर्व जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राहत अबरार ने बताया कि प्रो. मुस्तफा जनसंपर्क कार्यालय के मेंबर इंचार्ज भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि एएमयू के पूर्व छात्र वहीद उद्दीन मलिक तीन बार कुलपति रह चुके हैं। अब तीन बार कुलपति होने के रिकार्ड की बराबरी प्रो. मुस्तफा ने कर ली है। एमएयू कुलपति पद की दौड़ में उनका नाम चल रहा था। अब सीएनएलयू का कुलपति बनने के बाद उनके नाम की चर्चाओं पर विराम लग गया है।
विज्ञापन