फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU Director's appointment cancelled

एएमयू मल्लापुरम केंद्र के डायरेक्टर की नियुक्ति समाप्त

Mon, 01 Aug 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 01 Aug 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
AMU Director's appointment cancelled
एएमयू - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के मल्लापुरम केंद्र (केरल) के डायरेक्टर डॉ. एच अब्दुल अजीज की नियुक्ति केरल हाईकोर्ट ने समाप्त कर दी है। कोर्ट के इस फैसले से एएमयू इंतजामिया को करारा झटका लगा है। फैसले के बाद रविवार को एएमयू प्रशासन ने डा. एच अब्दुल अजीज को कोर्ट की बैठक में शामिल होने से रोक दिया।
विज्ञापन


एएमयू मल्लापुरम केंद्र के डायरेक्टर की नियुक्ति को डॉ. अलसान कुट्टी ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। उनकी नियुक्ति कुलपति जमीरउद्दीन शाह ने विशेषाधिकार के अंतर्गत किया था। हाईकोर्ट द्वारा नियुक्ति समाप्त करने के बाद एएमयू में खलबली है। एएमयू मल्लापुरम केंद्र के डायरेक्टर एएमयू कोर्ट सदस्य भी थे। लेकिन हाई कोर्ट के फैसले के आलोक में उन्हें कोर्ट की बैठक में शामिल होने से रोक दिया गया। एएमयू के सह कुलपति सैयद अहमद अली ने बताया कि जल्द ही नए निदेशक के लिए विज्ञप्ति निकाली जाएगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed