{"_id":"62700b4c8979745a66361458","slug":"amu-case-five-suspended-security-personnel-reinstated-objectionable-posters-were-placed-on-wall-of-vice-chancellor-s-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू मामला: निलंबित पांच सुरक्षाकर्मी बहाल, कुलपति के आवास की दीवार पर लगाए गए थे आपत्तिजनक पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू मामला: निलंबित पांच सुरक्षाकर्मी बहाल, कुलपति के आवास की दीवार पर लगाए गए थे आपत्तिजनक पोस्टर
Mon, 02 May 2022 10:18 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 02 May 2022 10:18 PM IST
सार
प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने लापरवाही के आरोप में सिक्योरिटी असिस्टेंट और सिक्योरिटी गार्डको निलंबित कर दिया था। डिप्टी प्रॉक्टर ने बताया कि निलंबित सुरक्षा कर्मियों को कर्मचारियों को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कुलपति के आवास की दीवार पर आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के प्रकरण में निलंबित पांच सुरक्षाकर्मियों को सशर्त बहाल कर दिया गया। इन सुरक्षाकर्मियों ने कुलपति से माफी मांग ली है। 25 मार्च की रात एएमयू कुलपति के आवास की दीवार पर आपत्तिजनक पोस्टर चस्पा कर दिए गए थे।
विज्ञापन
पोस्टर में कैनेडी में इवेंट्स, क्लास रूम में कोरोना, कोरोना इज ओनली इन क्लास रूम, एएमयू को दीमक लग गया, वीसी को मिला एक्सटेंशन, एएमयू को क्या मिला जैसे नारे लगे लिखे थे। कुलपति आवास के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज खंगाले गए।
विज्ञापन
प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने लापरवाही के आरोप में सिक्योरिटी असिस्टेंट मोहे आलम, असर इंतजार, सैफुद्दीन खान, सिक्योरिटी गार्ड याकूब खान व मुन्ने खान को निलंबित कर दिया था। डिप्टी प्रॉक्टर डॉ. सैयद अली नवाज जैद ने बताया कि निलंबित सुरक्षा कर्मियों को कर्मचारियों को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन