{"_id":"60dcbaea8ebc3ec20a705f31","slug":"amu-alumni-had-looted-in-johrabagh-city-office-news-ali26692886","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू के पूर्व छात्रों ने की थी जौहराबाग में लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू के पूर्व छात्रों ने की थी जौहराबाग में लूट
विज्ञापन
महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र के जोहराबाग में सोमवार देर शाम दिनदहाड़े दुकान से हुई लूट में पुलिस ने दो आरोपी दबोच लिए हैं। दोनों एएमयू के पूर्व छात्र हैं। नशे के लिए लूट को अंजाम दिया था। उनसे चोरी की एक बाइक भी बरामद हुई है। 24 घंटे में ही लूट का खुलासा करने पर एसएसपी ने पुलिस टीम की पीठ ठोंकी है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अकबर आब्दी निवासी जोहराबाग की दुकान पर दो बदमाश तमंचा लेकर आए और गल्ले से रुपये व सामान लूट ले गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जमालपुर पुलिया के पास से आदिल उर्फ आरिफ निवासी धौर्रा माफी क्वार्सी, मोहम्मद शोएब उर्फ कारतूस निवासी सलोन रायबरेली हाल पता कमरा नंबर 20 एसएस हाल एएमयू को लूटे गए रुपये, बाइक, तमंचा व नशीले पदार्थ सहित दबोचा लिया है। दोनों ने स्वीकारा है कि वे नशे के आदि हैं और नशे के लिए ही उन्होंने वारदात की। अपाचे बाइक बरामद हुई है, वह चोरी की है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार जांच में पाया गया कि दोनों एएमयू के पूर्व छात्र हैं।
वाहन चोरी व नशा तस्करी में गिरफ्तारी
अलीगढ़। जिला पुलिस के गिरफ्तारी अभियान के तहत वाहन चोरी व नशा तस्करी में भी गिरफ्तारी हुई हैं। बन्नादेवी पुलिस ने सुरेंद्र निवासी पैतई रजपुरा संभल को चोरी की बाइक सहित दबोचा है। बाइक क्वार्सी इलाके से चोरी की गई थी। इसके अलावा इसी थाने से अभिषेक निवासी आवास विकास बन्नादेवी, प्रदीप निवासी नई बस्ती बन्नादेवी को नशीले उत्पाद के साथ दबोचा है। कोतवाली पुलिस ने सुल्तान निवासी मकदूम नगर भुजपुरा को गांजे के साथ दबोचा है।
विज्ञापन
इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर ने पकड़वाया वाहन
अलीगढ़। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के पीआईए सिस्टम पर वाहन संख्या- यूपी 81 बीए 9593 का चालान के लिए अलर्ट प्राप्त हुआ। सिस्टम के जरिये पता चला कि यह वाहन स्कूटी पर दर्ज है, लेकिन वाहन चालक हीरो स्प्लेंडर पर उक्त नम्बर को डालकर चला रहा है। तत्काल सासनी गेट पुलिस की मदद से इस वाहन को पकड़वाया गया।