फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Amit Shah said BJP will always miss Kalyan Singh Babuji whole life was dedicated to the poor

अलीगढ़: अमित शाह बोले- भाजपा को हमेशा खलेगी कल्याण सिंह की कमी, बाबूजी का पूरा जीवन गरीबों को रहा समर्पित 

Mon, 23 Aug 2021 05:06 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 23 Aug 2021 05:06 PM IST
सार

सोमवार को अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम से कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर फूलों से सजाए गए वाहन से अतरौली स्थित लोकनिर्माण निर्माण विभाग के अतिथि भवन में पहुंचा। हजारों लोग अपने प्यारे नेता के अंतिम दर्शन करने पहुंचे।

विज्ञापन
Amit Shah said BJP will always miss Kalyan Singh Babuji whole life was dedicated to the poor
गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : ANI

विस्तार

अलीगढ़ के अतरौली स्थित लोकनिर्माण विभाग के अतिथि भवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा सहित कई मंत्री एवं नेता पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कल्याण सिंह की कमी की लंबे समय तक भरपाई नहीं हो सकती।

विज्ञापन


सोमवार को अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम से कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर फूलों से सजाए गए वाहन से अतरौली स्थित लोकनिर्माण निर्माण विभाग के अतिथि भवन में पहुंचा। हजारों लोग अपने प्यारे नेता के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, सूर्य प्रताप शाही, जनरल वीके सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह, डीएल वर्मा, सुरेश राणा, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, राष्ट्रीय मंत्री सत्या कुमार, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, रजनीकांत माहेश्वरी, प्रियंका रावत आदि ने कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन


गृहमंत्री अमित शाह ने पत्रकारों से कहा कि कल्याण सिंह राम जन्मभूमि आंदोलन के बड़े नेता रहे और सत्ता का त्याग किया। जब राम जन्मभूमि का शिलान्यास हुआ तो बाबूजी (कल्याण सिंह) से बात हुई। उन्होंने बड़े हर्ष और संतोष से बताया था कि आज मेरे जीवन का लक्ष्य पूरा हुआ। अमित शाह ने कहा कि बाबूजी का पूरा जीवन विकास एवं उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए समर्पित रहा। उनके निधन से दबे, कुचले और पिछड़ों ने अपना एक हितचिंतक गंवाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने कहा कि बाबूजी काफी समय से सक्रिय राजनीति में नहीं थे। उनको श्रद्धांजलि देने के लिए जिस तरह से जनसैलाब उमड़ा है, वह साबित करता है कि उनको अपनी उम्र के साथ ही युवाओं का भी साथ मिला है। उत्तर प्रदेश के सार्वजनिक जीवन पर उन्होंने एक गहरी छाप छोड़ी है। हम वादा करते हैं कि गरीबों, पिछड़ों और दबे कुचलों के लिए संघर्षरत रहेंगे। इससे पूर्व अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम से लेकर अतरौली तक सड़क के दोनों ओर खड़े लाखों लोगों ने पुष्पांजलि कर प्रिय नेता कल्याण सिंह को विदाई दी। अतरौली से कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर नरौरा ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed