फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ambedkar Jayanti in Aligarh village

Ambedkar Jayanti: अर्पित किए श्रद्धासुमन, निकलीं शोभायात्राएं, भारत रत्न को शत-शत नमन

Mon, 14 Apr 2025 10:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 14 Apr 2025 10:18 PM IST
सार

डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उनके अनुयायियों में जश्न और जुनून देखने को मिला। सुबह से ही आंबेडकर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण हुआ और शोभयात्राएं निकालीं गईं। रात तक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

विज्ञापन
Ambedkar Jayanti in Aligarh village
आंबेडकर की जयंती पर दादों में माल्यार्पण करते उनके अनुयायी - फोटो : स्वयं

विस्तार

संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती पर ग्रामीण अंचलों में सुबह से ही बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण शुरू हो गया। अनुयायियों ने उन्हें पूरे श्रद्धाभाव के साथ याद किया। इसके बाद अलग-अलग आयोजन शुरू हो गए, जो देर रात तक जारी रहे। कई स्थानों पर शोभायात्राएं निकाली गईं। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। 

विज्ञापन


कस्बा दादों और गांव लहरा सलेमपुर में शोभायात्राएं निकाली गईं। इसमें झांकियों, बैंड-बाजे के साथ बाबा साहेब के जीवन और योगदान को दर्शाया गया। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा मार्ग को फूलों से सजाया गया और जगह-जगह स्वागत किया गया। समिति अध्यक्ष किशनलाल, उपाध्यक्ष जितेंद्र गौतम ने बताया कि डॉ.आंबेडकर का जीवन प्रेरणास्रोत है। इस मौके पर संजू यादव, कल्लू खां, रामेश्वर प्रधान, बंटी कुमार, विनोद यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन


गोंडा में जयंती धूमधाम से मनाई गई : कस्बे में उनकी प्रतिमा पर फूलमाला पहनाकर उन्हें याद किया गया। जिला पंचायत सदस्य के पति अनिल चौधरी, भाजपा नेता रजत उपाध्याय, दरबर प्रधान के पति चौधरी घूरे सिंह, गेंदा सिंह गोंडा प्रधान, पंकज सांईं, प्रेमपाल सिंह डीलर, भूप सिंह,चंद्रपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयगढ़ के आंबेडकर पार्क में भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष नीरज गोयल, मंडल अध्यक्ष कल्पेश बिरला उनके जीवन में विस्तृत चर्चा की। कहा कि वे संविधान निर्माता, विद्वान, कुशल राजनीतिक और समाजशास्त्री थे। इस मौके पर सौरभ हरिद्वारी, अंकित गुप्ता, सचिन जोशी, नेमपाल भारती, अंकुश गिरी, अभिषेक महाजन, दिव्यांश शर्मा मौजूद रहे।

अतरौली में बाबा साहेब को याद किया : अतरौली के मोहल्ला सराय काजी और नगर के विभिन्न मोहल्लों में जयंती मनाई गई। लोगों ने बाबा साहेब को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

ठा.जयवीर सिंह ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया

हरदुआगंज में शाम छह बजे मोहल्ला भीमनगर स्थित आंबेडकर भवन से डाॅ.बीआर आंबेडकर नवयुवक समाज सेवा समिति द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। विधायक ठा. जयवीर सिंह ने इसका शुभारंभ किया और बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस आंबेडकर भवन पहुंची। इसमें चेयरमैन राजेश यादव, समिति अध्यक्ष संदीप सिंह, जुगनू प्रसाद, विनय बनर्जी, कुणाल, विवेक, प्रदीप मौजूद रहे।

चंडौस में धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा 
कस्बे में निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ रामश्री देवी ने किया गया। चेयरमैन डाॅ. डीएस भारती ने हरी झंडी दिखाई। शोभायात्रा की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यहां पर अशोक बोद्ध, जोन इंचार्ज सूरज सिंह, मलखान सिंह, डॉ. धर्मवीर सिंह चौहान, डॉ. डीडी गौतम, मुकेश कुमार, दिनेश ठेकेदार, महेंद्र डीलर, सौरभ सिंह, लालाराम, मुकेश बाबू मौजूद रहे। 

इगलास में झांकियों ने मन मोहा
इगलास में गोंडा रोड स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क से विभिन्न झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। अलीगढ़ रोड, हाथरस रोड, मुख्य चौराहा, मथुरा रोड, सराय शंकरा नंदपुरी होते हुए वापस यात्रा पार्क पर पहुंची। सीओ महेश कुमार, कोतवाल नरेंद्र यादव के साथ पुलिस मौजूद रही। इधर, दर्शन नगर में भी जयंती मनाई गई। सराय बाजार में शर्बत पिलाया गया। 

छर्रा में बाबा साहेब अमर रहें... के नारे गूंजे

छर्रा में धनसारी चुंगी से शोभायात्रा निकाली गई, जो कासगंज रोड, अलीगढ़-दादों रोड से आंबेडकर पार्क पर संपन्न हुई। यात्रा में बाबा साहेब अमर रहें... के नारे गूंजे। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन पति लालू महाजन ने कार्यकर्ताओं के साथ उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर वीरपाल प्रधान, राजू जाटव, बबलू होल्कर, अमित राना, राजेश बाबा, विजय सिंह मौजूद रहे। कई जगह भंडारे भी हुए। 

गभाना में रक्तदान किया
कस्बे के आंबेडकर चौक पर सत्यमन मानव सेवा संस्था के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें 30 रक्तदाताओं में रक्तदान किया। इस दौरान राजवीर सिंह, चरन सिंह, सतपाल सुमन, कामिनी सुमन, संजू सिंह, हिमालय सुमन, दीपेंद्र राज मौजूद रहे।

बाबा साहेब व भगवान बुद्ध की प्रतिमाओं संग निकाली यात्रा

पिसावा कस्बे के आंबेडकर पार्क में स्थापित प्रतिमा पर अनुयायियों ने माल्यार्पण कर केक काटा। शोभायात्रा में बाबा साहेब व भगवान बुद्ध की प्रतिमाओं को बग्घी में सजाकर नगर भ्रमण कराया गया। बैंड और डीजे पर भजन और देशभक्ति के गीत गूंजते रहे। राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए बाबासाहेब के जयघोष किए गए। यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। ठंडे पेय पदार्थ बांट कर भंडारे किए गए। राऊपुर, जलालपुर, महगौरा, रूपनगर, सबलपुर, धर्मपुर, मढाहबीबपुर में भी जयंती मनाई गई। इस मौके पर गंगाशरण गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि राजबाबू शर्मा, नितिन कुमार गुप्ता, ललित चौधरी, राजकुमार, निरंजन लाल गुप्ता, अशोक कुमार, संजय सिंह मौजूद रहे। 

जट्टारी में मनाई जयंती
जट्टारी नगर पंचायत कार्यालय में अधिशासी अधिकारी बृजेंद्र कुमार, चेयरमैन प्रदीप बंसल ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया। सफाई अभियान चलाया गया। यहां पर प्रवेश कुमार, गुलवीर सिंह, पवन मालान , बृजेश कुमार, संजय कुमार उपस्थित रहे।

टप्पल में शोभायात्रा निकाली
टप्पल क्षेत्र के हामिदपुर, घरबरा, खंडेहा, करनपुर और मौर गांव में जगह-जगह बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। मौर, अटारी में शोभायात्रा निकाली गई। टप्पल के रामलीला मैदान से शुरू होकर शोभायात्रा सब्जी मंडी चौराहा, होली चौक, मठ मंदिर, जैन मंदिर से वापस रामलीला मैदान पर संपन्न हुई। इसमें दर्जनों आकर्षक झांकियां व डीजे शामिल रहे। मुख्य अतिथि चंद्रप्रकाश पांचाल, दिवाकर गौड़, योगेश प्रधान, प्रवीण पांचाल शामिल रहे। संवाद

जवां में बाइक रैली निकाली 
जवां नगर पंचायत जवां में बाइक रैली निकाली गई, जो आंबेडकर पार्क में संपन्न हुई। बनवारी लाल बड़े बाबू, हरिओम सिंह, मोनू गौतम, सचिन गौतम, राहुल गौतम, रोहित सिंह मौजूद थे। कासिमपुर पावर हाउस में माल्यार्पण किया गया। कस्बा बरौली, छोटी जवां व तालिमनगर मेें जयंती मनाई गई। जवां के गांव गौधा में ग्राम प्रधान विष्णु पंडित ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संजय सिंह, मुकेश कुमार, डॉ. अवधेश सिंह, लेखराज सिंह मौजूद रहे। संवाद

विजयगढ़ में गांव नगलापृथ्वी, नगला सुक्खा में जयंती धूमधाम से मनाई गई। नगला सुक्खा में आंबेडकर पार्क पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण किया। यहां पर रामप्रकाश सागर,महात्मा शंकरदास, हुकुम सिंह, तोताराम, डोरीलाल, रघुवीर सिंह, जितेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed