फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Amar Ujala Dost Police in DS Bal Mandir Inter College Aligarh

Dost Police: पुलिस आपकी दोस्त, कोई परेशान करे तो मिलाएं 1090, डीएस बाल मंदिर इंटर कॉलेज छात्राओं को दी जानकारी

Sun, 25 Jan 2026 03:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 25 Jan 2026 03:14 PM IST
सार

अमर उजाला दोस्त पुलिस कार्यक्रम में छात्राओं को डायल-112, महिला हेल्पलाइन 1090, गुड टच-बैड टच, महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति अभियान, साइबर सुरक्षा, साइबर स्टाकिंग, साइबर ठगी से बचाव और कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
Amar Ujala Dost Police in DS Bal Mandir Inter College Aligarh
छात्राओं के साथ एसपी क्राइम ममता कुरील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छात्राओं में पुलिस के प्रति झिझक तोड़ने और कानून पर भरोसा बढ़ाने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 24 जनवरी को अलीगढ़ पुलिस लाइन परिसर में दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डीएस बाल मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राएं शामिल हुईं। एसपी क्राइम ने छात्राओं से कहा कि पुलिस आपकी दोस्त है, अगर कोई परेशान करे तो बेझिझक 1090 पर कॉल कर इसकी जानकारी दें।

विज्ञापन


एसपी क्राइम ममता कुरील ने छात्राओं से कहा कि पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि संकट के समय पुलिस को दोस्त की तरह याद करना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि कोई भी व्यक्ति जब किसी मुश्किल में होता है तो सबसे पहले सहायता के लिए पुलिस को ही खोजता है। उन्होंने छात्राओं को डायल-112, महिला हेल्पलाइन 1090, गुड टच-बैड टच, महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति अभियान, साइबर सुरक्षा, साइबर स्टाकिंग, साइबर ठगी से बचाव और कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी। छात्रा गौरी, कनिष्का ने सवाल पूछे और अपनी परेशानियां साझा कीं। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका डॉ. हैप्पी सक्सेना, अनुपम कुमारी, प्रदीप रावत आदि थे।
विज्ञापन


मिशन शक्ति के गिनाए फायदे
एसआई दीक्षा ने किशोरियों के साथ होने वाले अपराध और उनसे बचकर रहने का तरीका बताया। उन्होंने छात्राओं से डरकर नहीं डटकर लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर बेटियां डरेंगी नहीं तो उन्हें कोई खतरा नहीं पहुचा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात ने दिए साइबर टिप्स
इस मौके पर छात्राओं ने पुलिस लाइन, महिला थाना व एसएसपी कार्यालय का भ्रमण कर पुलिस की बारीकियों को समझा। जहां एसएसपी कार्यालय में एसपी देहात अमृत जैन ने छात्राओं को साइबर अपराध संबंधी टिप्स दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed