फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Amar Ujala Abhiyan five thousand people are troubled by water scarcity in dori nagar of ward No six in Aligarh

अमर उजाला अभियान: अलीगढ़ के इस इलाके में पानी के इंतजाम में लोगों की गुजरती है सुबह-शाम, लापरवाही के 'लीकेज' से बह रहा अमृत

Mon, 23 May 2022 06:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 23 May 2022 06:03 PM IST
सार

अलीगढ़ के वार्ड नंबर 6 डोरी नगर में करीब पांच हजार लोग जल संकट से परेशान हैं। 30 साल पुरानी जर्जर पाइपलाइन से इलाके में जल आपूर्ति होती है। जर्जर लाइन होने के कारण लीकेज से पानी बर्बाद हो रहा है। 

विज्ञापन
Amar Ujala Abhiyan five thousand people are troubled by water scarcity in dori nagar of ward No six in Aligarh
पानी के लिए मशक्कत करते मोहल्लेवासी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में वार्ड नंबर छह के डोरी नगर में करीब पांच हजार लोग जल संकट का सामना कर रहे हैं। पुराने शहर का यह इलाका मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में शामिल है। यहां सुबह व शाम महिलाओं को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। उनके साथ बच्चे भी जाते हैं, जिससे उनका स्कूल छूट जाता है।

विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों ने बताया कि वार्ड में करीब दो साल से पानी की समस्या है। वार्ड में दो ट्यूबवेल हैं, एक खराब है। प्रेशर कम होने की वजह से घरों तक पानी नहीं पहुंचता है। अधिकतर रात में ही पानी आता है। लगभग 30 साल पुरानी पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति होती है। पुरानी पाइपलाइन कई जगह क्षतिग्रस्त है। इस कारण पानी की बर्बादी भी होती है। सुबह व शाम को पानी की समस्या के चलते लोग रोजमर्रा के कामों के लिए परेशान रहते हैं। पार्षद की तमाम शिकायतों के बाद भी अधिकारी मौन हैं।

विज्ञापन

वार्ड की यह है स्थिति

  • वार्ड 6- डोरी नगर
  • वार्ड की आबादी 30 हजार
  • मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र।
  • जलस्तर 200 से 250 फुट।
  • वार्ड में कुल 72 हैंडपंप, जिनमें 30 सही हैं।
  • वार्ड में दो सरकारी ट्यूबवेल, एक में पानी कम की शिकायत। एक खराब है।
  • क्षेत्र का टीडीएस 600 से 800 है। पीने लायक पानी का टीडीएस 150 तक होना चाहिए।
  • क्षेत्र में एक भी सरकारी सबमर्सिबल पंप नहीं है।

पार्षद बोले- पूरे वार्ड में पानी की समस्या
पार्षद रामकुमार का कहना है कि पूरे वार्ड में पानी की समस्या है। दो ट्यूबवेल के सहारे लगभग तीस हजार की जनसंख्या है। एक ट्यूबवेल खराब है। दूसरे में पानी कम आता है। महीने भर में वो भी दम तोड़ देगा। पूरे कार्यकाल में सबमर्सिबल व ट्यूबवेल की मांग करता रहा, लेकिन अधिकारियों ने समस्या का निस्तारण नहीं किया।

विज्ञापन

इलाके के लोगों ने बयां किया अपना-अपना दर्द

इलाके में दो साल से पानी की समस्या है। सरकारी हैंडपंप भी खराब हैं। गर्मी में लोग परेशान है। कहां से पानी लाएं। -बेबी देवी

वार्ड में पानी की समस्या है। सबमर्सिबल से लोग पानी भर रहे हैं। संकरी गलियों में टैंकर भी नहीं आता। -पवित्रा देवी

तीस साल पुराने ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई हो रही है। प्रेशर कम होने की वजह से रात में पानी आता है। -पवन भारद्वाज

घर में पीने का पानी नहीं है। दूसरी जगहों से पानी भरकर लाना पड़ता है। पानी भरने में पूरा समय निकल जाता है। -फूलवती 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed