फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Also knocked in medical dressings patients

मेडिकल में ड्रेसिंग के लिए भी मारे-मारे फिर रहे मरीज

Thu, 03 Dec 2015 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Thu, 03 Dec 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
Also knocked in medical dressings patients
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। इसकी वजह से मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं ठप पड़ गई है।
विज्ञापन


 ड्रेसिंग के लिए भी मरीज एवं तीमारदार मारे-मारे फिर रहे है। दूर-दूर से आने वाले बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त मरीज एवं तीमारदार आंखों में आंसू लिए लौट रहे है।
विज्ञापन


 आरोपी तीमारदार की गिरफ्तारी एवं मेडिकल में चाक-चौबंद सुरक्षा की मांग कर रहे डॉक्टरों ने कैंपस में विरोध मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। सह कुलपति से बातचीत के दौरान जमकर नोकझोंक भी हुई। समझौता के सारे प्रयास विफल होने से मरीजों पर संकट बढ़ता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बुधवार को रेजीडेंट डॉक्टरों ने जेएन मेडिकल कॉलेज से लेकर रजिस्ट्रार आफिस तक मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज किया। डॉक्टर से मारपीट करने वाले तीमारदार को गिरफ्तार करने, सीएमओ की तरफ से थाना में एफआईआर कराने एवं चाक-चौबंद सुरक्षा की मांग कर रहे डॉक्टरों की पीवीसी सैयद अहमद अली से नोकझोंक भी हुई।

प्रशासनिक ब्लाक के सामने धरना पर बैठे डॉक्टरों से बातचीत के लिए पहुंचे पीवीसी झल्लाकर वापस चले गए। इससे पूर्व उन्होंने डॉक्टरों की समझाने का प्रयास किया कि कभी-कभी पेसेंट एवं तीमारदार जज्बाती हो जाते है। आपको जिंदगी में ऐसी चीजें आगे भी देखने को मिलेगी।

मानवता को ध्यान में रखते हुए आप लोग काम पर लौट आए। उन्होंने कहा कि हड़ताल के कारण कई मरीजों की मौत हो चुकी है। आपकी सुरक्षा का हम पूरा इंतजाम करेंगे। टेढ़े-मेढ़े खड़े होने वाले गार्डों को हटाकर रिटायर्ड फौजी की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके लिए एजेंसी से बातचीत भी चल रही है।

 मामला सामने आने के बाद तीन गार्डों को सस्पेंड कर दिया गया है। उनका यह भी कहना था कि आरोपी तीमारदार को वे लोग गिरफ्तार नहीं कर सकते। वे पुलिस पर दबाव बना सकते है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आज ही एसएसपी से इस मामले में बात कर रहे है। लेकिन डॉक्टरों को पीवीसी के आश्वासन पर भरोसा नहीं हुुआ।

 उनका कहना था कि दो साल पहले भी उन्हें आश्वासन मिला था लेकिन आज तक इंतजामियां द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया। कुछ डॉक्टरों का कहना था कि जब तक आरोपी तीमारदार गिरफ्तार नहीं हो जाते, हड़ताल जारी रहेगा।


तीमारदाराें ने डॉ. फैसल रशीद को 15 मिनट तक बेरहमी से पीटा था। कोई बचाने नहीं आया। मरीज रोज मरते है। डॉक्टरों के साथ-साथ मारपीट एवं दुर्व्यवहार की धटना रुकनी चाहिए। पीवीसी के जाने के बाद आक्रोशित छात्र भी वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed