{"_id":"6282a018a3cf3c349a356865","slug":"all-schools-till-8th-closed-aligarh-news-ali291704937","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : गर्मी के मद्देनजर 8वीं तक के सभी स्कूल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : गर्मी के मद्देनजर 8वीं तक के सभी स्कूल बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी व लू को देखते हुए जिलाधिकारी ने छात्रहित में 8वीं तक के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में समय से पूर्व ग्रीष्मकालीन अवकाश तत्काल प्रभाव से घोषित कर दिए हैं। यह आदेश परिषदीय, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई व अन्य सभी प्रकार के मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा।
वर्तमान में कोविड की संभावित लहर व गर्मी को देखते हुए जनपद में 8वीं तक के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र दोपहर 12 बजे तक संचालित किए जा रहे थे। अब भीषण गर्मी व लू को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने इन स्कूलों में समय से पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। साथ में माध्यमिक शिक्षा विभाग व बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षकों को निर्धारित तिथि तक विद्यालयों में उपस्थित रहकर विद्यालय संबंधी कार्यों को संपादित करेंगे। एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने डीएम के इस आदेश की पुष्टि की है। ब्यूरो
दो दरोगा-तीन सिपाही लाइन हाजिर, जांच सीओ को
पुलिस हिरासत में तबियत बिगड़ने के मामले में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने आरोपी राहुल को हिरासत में लेने वाली टीम में शामिल रहे छर्रा के दरोगा वीर सिंह, गंगीरी के दरोगा हेमंत, छर्रा के सिपाही अभिलाष, अंकुर मलिक, पाली के सिपाही मनोज को लाइन हाजिर कर दिया है। इस संबंध में सीओ छर्रा को जांच सौंपी है और राहुल के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सीओ की ओर से अवगत कराया गया है कि 14 मई को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद लाते समय उसकी तबियत बिगड़ी तो तत्काल उसे मेडिकल ले जाया गया। एसएसपी के अनुसार अब कारणों को लेकर जांच के बाद ही तय होगा और जो भी निर्णय आएगा। उसी अनुसार कार्रवाई होगी। आरोपी पर कुल आठ मुकदमे हैं, जिनमें अलीगढ़, कासगंज, हापुड़ में मुकदमे हैं।