फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   All India Maheshwari Mahasabha election on September 20

Aligarh News: अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा का चुनाव 20 सितंबर को

Sun, 26 Jul 2026 02:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
All India Maheshwari Mahasabha election on September 20
बैठक में शामिल माहेश्वरी महासभा के सदस्य। अमर उजाला 
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा का त्रैवार्षिक चुनाव 20 सितंबर को होगा। देश-विदेश में रह रहे 1050 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 10 मतदाता एनआरआई हैं। वृंदावन में 112 मतदाता मतदान करेंगे। महासभा के मुख्य चुनाव अधिकारी सतीश चरखा बनाए गए हैं, जबकि वृंदावन के मुख्य चुनाव अधिकारी सतीश चरखा आगरा होंगे।
विज्ञापन

अलीगढ़ सहित अन्य राज्यों के मतदाता वृंदावन (उत्तरांचल) के मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अलीगढ़ से अभय माहेश्वरी, रामकुमार सादानी, राकेश मोहता, संजीव गोदानी, योगेश माहेश्वरी, विकास माहेश्वरी और उत्तरांचल के उपसभापति पद के लिए चुनाव लड़ रहे विनीत केला मतदाता हैं। देश में पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें वृंदावन (उत्तरांचल), भीलवाड़ा (पश्चिमांचल) सूरत (मध्यांचल), संभाजीनगर (दक्षिणांचल), कोलकाता (पूर्वांचल) शामिल हैं।
विज्ञापन


इनके बीच होगा मुकाबला
सभापति पद के लिए त्रिभुवन काबरा, वडोदरा संदीप काबरा जोधपुर के बीच मुकाबला होगा। महामंत्री पद के लिए राजकुमार काल्या व अजय काबरा भदोही, कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रवीण सोमानी मुंबई व नारायण राठी रायपुर, संगठन मंत्री पद के लिए बाबूलाल मोहता बीकानेर व विजय राठी इटारसी मध्य प्रदेश के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन पांच अगस्त तक
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के चुनाव का नामांकन पांच अगस्त होगा। 15 अगस्त तक प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। पांच सितंबर तक पर्चा वापसी होगी। 20 सितंबर को मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी।

मतदाताओं से किया संपर्क
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के सभापति पद के प्रत्याशी त्रिभुवन काबरा और उनकी टीम के राजकुमार काल्या, प्रवीण सोमानी, विनीत केला ने अलीगढ़ के मतदाताओं से संपर्क किया। उन्होंने बुलंदशहर अन्य जिलों में मतदाताओं से संपर्क किया।


माहेश्वरी समाज की आबादी कम होने पर जताई चिंता
वनबंधु परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के सभापति पद के प्रत्याशी त्रिभुवन काबरा ने माहेश्वरी समाज की आबादी कम होने पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि जो विवाह के लिए निर्धारित आयु है, उसमें विवाह होना चाहिए। विवाहोपरांत तीन संतान होना चाहिए। जरूरत के हिसाब से संतानोत्पत्ति पर महासभा पांच लाख रुपये की मदद करेगा।

उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर माहेश्वरी समाज के लोगों की मदद करेगा। इस अवसर पर रामकुमार सादानी, अभय माहेश्वरी, योगेश माहेश्वरी, अजय मथुरा, विकास माहेश्वरी, राकेश मोहता, विनीत केला, संदीप माहेश्वरी, राहुल लड्ढा, अखिल डागा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed